चीन ने माना भारत में 'ब्रांड मोदी' का बोलबाला
चीन ने माना भारत में 'ब्रांड मोदी' का बोलबाला
Share:

नईदिल्ली। भारत और चीन के बीच डोकलाम को लेकर, यह बात सामने आई है कि, भले ही चीन के मीडिया ने डोकलाम को लेकर भारत सरकार के खिलाफ कुछ भी प्रकाशन किया हो लेकिन, अभी भी चीन के समाचार पत्रों और प्रसारण मीडिया का मानना है कि, भारत में ब्रांड मोदी का असर नज़र आ रहा है। हाल ही में समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अपने एक लेख में जानकारी दी है जिसमें, उसने मोदी वेव वर्कस मैजिक फाॅर इंडियाज़ रूलिंग बीजेपी इन वर्ष 2017 का उल्लेख किया है। इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न पहलूओं की तारीफ की गई।

कहा गया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीन वर्ष का समय हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की सराहना की जा रही है। जिसमें लिखा गया है कि, भारत में विभिन्न विधानसभाओं के चुनावों में पीएम मोदी एक तरह से ब्रांड तौर पर कार्य कर रहे हैं। वे मतदाताओं को उनकी पार्टी की ओर लाने में सफल हुए हैं।

लिखा गया है कि, मोदी के नेतृत्व में उनकी पार्टी ने उत्तरप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात चुनाव आदि में सफलता प्राप्त की। उक्त लेख में नोटबंदी का उल्लेख किया गया, जिसमें लिखा गया कि नोटबंदी के बाद मोदी सरकार क्रोध में है। कहा गया कि, उत्तरप्रदेश चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली।

उल्लेखनीय है कि, डोकलाम विवाद के दौरान, चीन के मीडिया ने भारत की प्रतिष्ठा को धूल में मिलाने का प्रयत्न किया था। मगर, इसी मीडिया ने भारत में मोदी के प्रभाव की चर्चा की और कहा कि, चुनावों में मोदी एक महत्वपूर्ण ब्रांड हैं। हालांकि, चीन की मीडिया ने प्रकाशन और प्रसारण में लिखा कि, भारत में हिंदू राष्ट्रवाद की अवधारणा बढ़ रही है। यह चीन के साथ उसके टकराव का कारण हो सकता है।

निजी स्कूलों पर लगी लगाम

तीन तलाक कानून गरिमा और सम्मान का रक्षक -रविशंकर प्रसाद

दिल्ली में काम के बोझ को लेकर डिप्टी सीएम ने किया ट्वीट

राज्य के सभी घरों में मुफ्त बिजली देने का लक्ष्य - नीतीश कुमार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -