चीन ने फिर छेड़ी परमाणु हथियारों की जंग, केवल एक वर्ष में लाए इतने वेपन
चीन ने फिर छेड़ी परमाणु हथियारों की जंग, केवल एक वर्ष में लाए इतने वेपन
Share:

बीजिंग: चीन अपने परमाणु हथियारों की संख्या को तेजी से बढ़ा रहा है। SIPRI (स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट) की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में चीन ने 60 परमाणु हथियारों को वृद्धि की है। इसमें चीन रूस, भारत और पाकिस्तान से आगे है। थिंक टैंक की रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में विश्वभर में 12,512 परमाणु हथियार हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि परमाणु हथियारों को जमा करने का ट्रेंड फिर से उभर रहा है। वर्तमान में दुनिया इतिहास की सबसे खतरनाक चरम स्थिति में है।

SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न देशों के बिगड़ते अंतरराष्ट्रीय संबंधों के कारण परमाणु हथियारों की संख्या वृद्धि की गई है। विश्वभर में लगभग 12,512 परमाणु हथियार हैं, जिनमें से 86 इस साल तैयार किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कुल 9,576 परमाणु हथियार संभावित उपयोग के लिए तैयार हैं। चीन ने पिछले एक साल में 60 हथियारों को बढ़ाया है।

पिछले एक साल में परमाणु हथियारों की वृद्धि के मामले में चीन सबसे आगे है। हालांकि, इसके अलावा रूस, भारत, पाकिस्तान और उत्तर कोरिया ने भी अपने परमाणु भंडारण में वृद्धि की है। इस साल, चीन ने 60 हथियार बढ़ाए हैं। साथ ही, रूस ने 12, पाकिस्तान ने 5, उत्तर कोरिया ने 5 और भारत ने 4 हथियार बढ़ाए हैं।

रूस और अमेरिका पर विश्व के कुल परमाणु हथियारों का 90% हथियार है। SIPRI की रिपोर्ट के अनुसार, रूस में 4,489 परमाणु हथियार हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर अमेरिका है और तीसरे स्थान पर चीन है। अमेरिका में 3,708 परमाणु हथियार हैं, जबकि चीन में 410 हथियार हैं। चीन के बाद फ्रांस (290) और ब्रिटेन (225) की संख्या है।

अमेरिका और रूस ने लगभग 2,000 परमाणु हथियारों को तत्पर अवस्था में रखा है, जिसका मतलब है कि ये हथियार तुरंत उपयोग के लिए तैयार हैं। इन हथियारों को मिसाइलों में स्थापित किया जा सकता है या एयरबेस पर तैनात किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के मामले में भारत से आगे है, जहां 170 परमाणु हथियार हैं। भारत में 164 हथियार हैं और उत्तर कोरिया में 30 परमाणु हथियार हैं।

जानिए क्या है यूनान का इतिहास

'इंदिरा गांधी को गोली मारती हुई झांकी निकालने में कुछ भी गलत नहीं..', खालिस्तानी हरकत पर बोला कनाडा !

पाकिस्तान में आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, 4 जिले जलमग्न, 8 बच्चों समेत 27 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -