मुख्यमंत्री अरविंद बने नौटंकीवाल से कंट्रोवर्सीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद बने नौटंकीवाल से कंट्रोवर्सीवाल
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल नजीब जंग के बीच सामने आए संवैधानिक संकट को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने हाल ही में कहा कि अरविंद केजरीवाल सदैव विवादों से घिरे रहते हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विवाद दोनों ही एक दूसरे पूरक हैं। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नौटंकीवाल से कंट्रोवर्सीवाल बन चुके हैं। यही नहीं वे विवादों में बने रहना चाहते हैं।

दूसरी ओर उन्होंने आरो लगाते हुए कहा कि वे जनादेश के प्रति जवाबदेही और जिम्मेदारी से बचने को लेकर काम करें। रात - दिन नए - नए विवाद सामने आ रहे हैं। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भाजपा आॅफिस में आयोजित की गई बीजेपी की मीडिया वर्कशाॅप में सरकार के साथ कांग्रेस पर निशाना साधने में लगे हैं।

दरअसल कांग्रेस अपनी हार से उबर नहीं पा रही है। कांग्रेस ने तो बच्चों जैसा व्यवहार प्रारंभ कर दिया है। राहुल पद यात्रा कर रहे हैं। कांग्रेस अपनी प्रासंगिकता खो रही है। भाजपा को विरासत में भ्रष्ट और निकम्मा शासन प्राप्त हुआ, वर्षभर में लोगों को भ्रष्टाचारमुक्त शासन दिया गया। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, मीडिया सेल के इंचार्ज प्रवीण शंकर कपूर, राजीव बब्बर, आरपी सिंह आदि शामिल रहे।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -