मुख्यमंत्री ने किया सेवा शर्तों का अनुमोदन
मुख्यमंत्री ने किया सेवा शर्तों का अनुमोदन
Share:

भोपाल :  प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने शुक्रवार को मप्र सड़क विकास निगम की सेवा भर्ती एवं सेवा शर्तों का अनुमोदन किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में निदेशक मंडल की बैठक हुई, इसमें अन्य मुद्दों पर भी विचार कर निर्णय लिये गये।

प्राप्त जानकारी कि अनुसार निदेशक मंडल की बैठक में निगम द्वारा विकसित 13 राज्य मार्गों के लिये ठेके पर टोल टैक्स की वसूली कराने का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा इन सभी मार्गों पर व्यावसायिक वाहनों से ही टोल टैक्स वसूलने के मामले में सहमति बनी है।

बैठक में जानकारी दी गई है कि सीमा जांच चैकियों का निर्माण तेजी से जारी है, अभी तक 19 जांच चैकियों का निर्माण किया जा चुका है। निगम की ओर से 24 सीमा जांच चैकियां बनाई जायेगी। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव वित्त एपी श्रीवास्तव के अलावा निगम के अन्य कई अधिकारी मौजूद थे।

शिवराज सिंह चौहान : मोदी को सौंपेंगे भोपाल में तय एजेंडा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -