छोटा राजन ने बताए दाऊद की मदद करने वाले भारतीय अधिकारियों के नाम
छोटा राजन ने बताए दाऊद की मदद करने वाले भारतीय अधिकारियों के नाम
Share:

नई दिल्ली : अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन के भारत लाए जाने के बाद अब भारत को अपने मोस्ट वांटेड दुश्मन दाऊद इब्राहिम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही हैं। ऐसे में सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आई है कि सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ के दौरान दाऊद इब्राहिम के लिए काम करने वाले कुछ भारतीय अधिकारियों और मुंबई पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम भी डाॅन छोटा राजन ने बताए हैं। कहा जा रहा है कि इन अधिकारियों में से कुछ अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 

अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन को शुक्रवार सुबह भारत लाया गया। भारत पहुंचने के ही साथ उसकी सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया। ऐसे में यह बात भी सामने आई है कि छोटा राजन की सुरक्षा को लेकर एक डुप्लीकेट भी उसके साथ रखा गया। जिससे उस पर हमला होने की संभावना में या फिर भीड़ होने की स्थिति में विभिन्न कारकों को डायवर्ट किया जा सके।

छोटा राजन को कहां रखा जाएगा यह अभी तय नहीं है लेकिन सीबीआई मुख्यालय ले जाए जाने के बाद उसकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई। छोटा राजन से प्रारंभिक तौर पर जानकारी मिली कि मुंबई पुलिस के कुछ अधिकारियों ने दाऊद की मदद की। छोटा राजन ने इनके नाम पुलिस को बताए। 

मिली जानकारी के अनुसार अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन पर करीब 70 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। जिसमें से कुछ मामलों में मुंबई पुलिस के पास सबूत नहीं हैं। कहा जा रहा है कि 1990 के पहले के मामलों में पुलिस के पास सबूत नहीं है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1993 में हुई मुंबई ब्लास्ट के बाद छोटा राजन दाऊद से अलग हो गया था। जिसके बाद से वह उसका दुश्मन बन गया। जब उसे पता लगा कि ये धमाके दाऊद ने करवाए हैं तो उसे अच्छा नहीं लगा। माना जा रहा है कि छोटा राजन से पुलिस को दाऊद को लेकर अधिक जानकारी मिल सकती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -