दाउद का पूर्व साथी छोटा राजन इंडोनेशिया में हुआ गिरफ्तार
दाउद का पूर्व साथी छोटा राजन इंडोनेशिया में हुआ गिरफ्तार
Share:

इंडोनेशिया : दाउद इब्राहिम के पूर्व साथी छोटा राजन को इंडोनेशिया से गिरफ्तार किया गया। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, उसे रविवार को इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार किया गया। सूत्रों की मानें तो उसे तब हिरासत में लिया गया जब वो सिडनी से बाली जा रहा था। हांलाकि भारतीय अधिकारियों ने अबतक इसकी पुष्टि नही की है। छोटा राजन हत्या के 16 मामलों में आरोपी था और उसकी तलाश कई सालों से जारी थी।

राजन पहले दाउद के साथ ही काम करता था लेकिन मुंबई बम धमाकों के बाद दोनो में कड़वाहट आ गई और दोनो एक दूसरे के जान के प्यासे बन गए। इसके लिए दोनो ने एक दूसरे पर कई जानलेवा हमले भी करवाए। पिछले 20 सालों से इंटरपोल को उसकी तलाश थी। वह 1995 से फरार था। बाली पुलिस के मुताबिक, सिडनी की पुलिस की जानकारी की बिनाह पर उसे बाली पहुँचते ही धर दबोचा गया।

बाली पुलिस ने यह भी बताया कि उन्हें एक हत्यारे को लेकर रेड नोटिस जारी की गई थी। हमने उसे एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया। वो भारत में 15-20 हत्याओं का दोषी है। एएफपी के मुताबिक बाली की पुलिस इंटरपोल और भारतीय अधिकारियों के संपर्क में है और ये जाहिर किया किया गया है कि छोटा राजन को भारत डिपॉर्ट किया जा सकता है। 

ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस ने पिछले महीने इस बात की जानकारी दी थी कि छोटा राजन नाम बदलकर ऑस्ट्रेलिया में रह रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -