नहाय खाय के साथ आज से मचेगी छठ पर्व की धूम
नहाय खाय के साथ आज से मचेगी छठ पर्व की धूम
Share:

दीपावली के बाद अब सारा उत्तर भारत और देशभर में निवास करने वाले उत्तर भारतीय परिवार अब छठ पर्व की तैयारियों में लगे हैं। छठ को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह है। छठ व्रत का पूजन 17 नवंबर को होगा। 16 नवंबर खरना के बाद व्रत शुरू होगा और 18 नवंबर को सूर्यदेव को अर्ध्य देकर ख़त्म किया जायेगा, 

इस दौरान महिलाऐं अन्न ग्रहण नहीं करेंगी और व्रत करेंगी। महिलाओं द्वारा गुड़ के व्यंजन बनाए जाऐंगे। सूर्य देव के पूजन के साथ छठ पर्व की शुरूआत होगी और सूर्य देव के पूजन के ही साथ छठ पर्व का समापन भी होगा।

छठ महापर्व का पूजन हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। इस दौरान उत्तरभारतीय, बिहारी और दिल्ली व पंजाब के बाशिंदे धार्मिक उल्लास के रंग में रंग जाते हैं। यह पर्व हर कहीं उल्लासित माहौल में मनाया जाता है। इस पर्व पर श्रद्धालु साफ - सफाई का कार्य भी करते हैं। रंग - रोगन का कार्य अंतिम चरण में होता है। मान्यता है कि छठ मैय्या का पूजन - अर्चन करने के साथ संतान की प्राप्ति के लिए पूजन किया जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -