हैरतअंगेज: गाय के 'दिल' से बना वॉल्व धड़क रहा है महिला के सीने में
हैरतअंगेज: गाय के 'दिल' से बना वॉल्व धड़क रहा है महिला के सीने में
Share:

चेन्नई: क्या कभी आपने सुना है की कोई महिला गाय के दिल से बनाएं गए वॉल्व के सहारे जिंदा हो सकती है. आश्चर्य है परन्तु यह सत्य है. जी हां, गाय के दिल से बनाए गए वॉल्व की बदौलत एक महिला को नई जिंदगी मिल गई। यह महिला हैदराबाद की रहने वाली है जिसकी उम्र 81 साल है। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में इस तरह की सर्जरी बहुत कम देखने में आती है जो अपने आप में एक मिसाल बन जाती है। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग महिला की महाधमनी का वॉल्व सिकुड़ गया था, जिससे उसकी सांस उखड़ने लगी थी। फिर चेन्नई के एक अस्पताल में शनिवार को महिला का ऑपरेशन किया गया। महिला की इस अनोखी सर्जरी करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर आर. अनंतरमन के मुताबिक यह प्रक्रिया परंपरागत ओपन हार्ट सर्जरी का विकल्प है। यह उन लोगों के लिए मददगार हो सकती है, जो महाधमनी के सिकुड़ने से पीड़ित हैं, लेकिन वे सर्जरी के लिए फिट नहीं हैं।

11 साल पहले भी इस महिला के दिल का वॉल्व बदला गया था। परंपरागत सर्जरी में पुराने वॉल्व को निकालकर नया वॉल्व लगाया जाता है, लेकिन महिला की उम्र को देखते हुए ऐसा करना सही नहीं होता। ऐसे में कम से कम खतरे वाले विकल्‍प पर विचार किया गया। फिर डॉक्टरों ने गाय के दिल के टिशू से बना बायो-प्रोस्थेटिक वॉल्व बनाया और उसे महिला की महाधमनी में लगा दिया। इस तरह से डाक्टरों के इस ग्रुप ने इस बुजुर्ग महिला को एक नया जीवनदान दिया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -