धोनी ने की रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी
धोनी ने की रोहित के इस रिकॉर्ड की बराबरी
Share:

आईपीएल के 11वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की नेतृत्व वाली चेन्नई ने हैदराबाद के ऊपर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज कर लगातार तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया. इस खिताबी जीत के साथ ही धोनी ने मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के एक बेहद ख़ास रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. दरअसल रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है और धोनी भी रोहित शर्मा के इस ख़ास क्लब में शामिल हो गए है.

मुंबई इंडियंस ने रोहित की अगुआई में साल 2013, 2015 और 2017 का आईपीएल खिताब जीता है. लेकिन अब धोनी भी रोहित शर्मा के साथ सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए है. आईपीएल 2018 का खिताब अपने नाम करने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2010 और 2011 का खिताब अपने नाम किया था.


कौन कब और कितनी बार बना आईपीएल चैंपियन

1. चेन्नई सुपर किंग्स - 3 बार (2010, 2011 और 2018) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

2. मुंबई इंडियंस - 3 बार (2013, 2015 और 2017) कप्तान रोहित शर्मा

3. कोलकाता नाइट राइडर्स - 2 बार (2012 और 2014) कप्तान गौतम गंभीर

4. सनराइजर्स हैदराबाद - 1 बार (2016) कप्तान डेविड वॉर्नर

5. डेक्कन चार्जर्स - 1 बार (2009) कप्तान एडम गिलक्रिस्ट

6. राजस्थान रॉयल्स - 1 बार (2008) कप्तान शेन वॉर्न

 

खिताबी मुक़ाबले में शतक के बाद वाटसन की प्रतिक्रिया

लव रंजन से अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बोलते नज़र आए कार्तिक आर्यन

आईपीएल के इतिहास में ये कारनामा सिर्फ दो कप्तान ही कर पाए है

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -