आईपीएल के इतिहास में ये कारनामा सिर्फ दो कप्तान ही कर पाए है
आईपीएल के इतिहास में ये कारनामा सिर्फ दो कप्तान ही कर पाए है
Share:

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल सीजन 11 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से पटखनी देते हुए तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया. इसके साथ ही करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो गए हैं. दरअसल, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के नाम तीन बार आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है.

मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015 और 2017 का आईपीएल खिताब अपने नाम किया था और ये तीनों ही खिताब उसे रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले हैं.  रोहित के बाद अब धोनी ने भी चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल चैंपियन बना दिया है.

इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल  2010 और 2011 का खिताब अपने नाम किया था, लेकिन दो साल के प्रतिबंध के बाद चैंपियन धोनी ने टीम को खिलाब दिलवाया.

आईपीएल के चैंपियन

1. चेन्नई सुपर किंग्स - 3 बार (2010, 2011 और 2018) कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

2. मुंबई इंडियंस - 3 बार (2013, 2015 और 2017) कप्तान रोहित शर्मा

3. कोलकाता नाइट राइडर्स - 2 बार (2012 और 2014) कप्तान गौतम गंभीर

4. सनराइजर्स हैदराबाद - 1 बार (2016) कप्तान डेविड वॉर्नर

5. डेक्कन चार्जर्स - 1 बार (2009) कप्तान एडम गिलक्रिस्ट

6. राजस्थान रॉयल्स - 1 बार (2008) कप्तान शेन वॉर्न

 

जीत के बाद उम्र को लेकर धोनी का बड़ा बयान

IPL 2018 FINAL LIVE: वाटसन के तूफ़ान में उड़े हैदराबाद के गेंदबाज

IPL 2018 FINAL LIVE : वॉटसन का तूफ़ानी शतक, चेन्नई ने तीसरी बार किया ख़िताब पर कब्जा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -