प्रेग्नेंसी एन्जॉय करती दिखीं चारु आसोपा, शेयर किया डांस का वीडियो
प्रेग्नेंसी एन्जॉय करती दिखीं चारु आसोपा, शेयर किया डांस का वीडियो
Share:

टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा आजकल बहुत खुश हैं। जी दरअसल इन दिनों वह अपनी पहली प्रेग्नेंसी को एन्जॉय को कर रही हैं। ऐसे में हर दिन वह फोटोज और वीडियो अपलोड करती हैं। आजकल वह अपना और होने वाले बेबी का काफी ध्यान रख रही हैं। इसी के चलते वह हमेशा खुश रह रहीं हैं और खूब मस्ती भी कर रही हैं। इन दिनों चारू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अब उन्होंने हाल में दो वीडियो शेयर किए हैं। आप देख सकते हैं इन दोनों ही वीडियो में वह डांस करते हुए बेबी बंप दिखा रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Charu Asopa Sen (@asopacharu)

आप देख सकते हैं एक वीडियो में चारू असोपा ने मस्टर्ड येलो पोल्का डोट टू-पीस ड्रेस पहनी है। वह इस वीडियो में अपने घर के गार्डन में फिल्म 'ऐतराज' के सॉन्ग 'गिला गिला गिला' पर डांस कर करती हुईं नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही उन्होंने एक खूबसूरत मैसेज भी लिखा है। आप देख सकते हैं कैप्शन में उन्होंने लिखा,"प्रेग्नेंसी कोई बीमारी नहीं है, यह एक महिला का पुनर्जन्म है। इस वक्त को एन्जॉय करो लेकि सुरक्षा के साथ।''

इसी के साथ एक अन्य वीडियो में वह ब्लैक चैक बॉक्स वाले नाइटसूट में नजर आ रहीं हैं। इसमें वह अपने घर की छत पर हैं और सुहाने और बारिश के मौसम को एन्जॉय कर रही हैं। आप देख सकते हैं वह किशोर कुमार के सुपरहिट सॉन्ग एक 'लड़की भीगी भागी सी' पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके बैकग्राउंड में घने बादल और बड़े-बड़े पेड़ दिखाई दे रहे हैं।

आप सभी को हम यह भी जानकारी दे दें कि चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए 21 मई 2021 को उनके प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी थी। बीते दिनों ही राजीव सेन ने पत्नी के साथ वाली एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था,"खुशियां रास्ते में हैं। हम तीन हैं।"

सीएम केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- राशन माफिया के तार बहुत ऊपर तक, अगर घर-घर राशन व्यवस्था...

CM ममता बनर्जी पर भड़के राज्यपाल, कहा- ‘चुनाव के बाद हिंसा...’

अक्षरा के प्यार की मिठास और चॉकलेट फ्लेवर के साथ रिलीज हुआ नया गाना, फैंस हुए दीवाने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -