शादीलाल बत्रा पर लगा रेप का आरोप
शादीलाल बत्रा पर लगा रेप का आरोप
Share:

नई दिल्ली : हरियाणा सीट से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता शादीलाल बत्रा एक गंभीर मामले में उलझ गए हैं। दरअसल उन पर बलात्कार का आरोप लगाया गया है। दिल्ली की महिला अभिभाषक ने बत्रा को घेर लिया और उन पर रेप का आरोप लगाया है। इस मामले में महिला ने आरोप लगाया है कि शादीलाल बत्रा उन्हें रोजगार दिलवाने की बात कर रहे थे और इसी के माध्यम से उन्होंने महिला का शारीरिक शोषण किया। 

पीड़िता दिल्ली में ही रहती है। आरोपों के बाद महिला का मेडिकल करवाया गया है। अब पुलिस जांच में लगी है। दरअसल यदि शादीलाल पर आरोप साबित हो जाते हैं तो उनकी मुश्किल बढ़ सकती है। ऐसे में उत्तरप्रदेश, पंजाब में चुनाव प्रचार कर रही कांग्रेस के लिए चुनावी राज्यों में मुश्किलें आ जाऐंगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यकर्ता पंजाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पहुंचने पर उनका विरोध करते रहे हैं। कांग्रेसियों ने कई बार विरोध करते हुए दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार सेक्स सीडी मामले का उल्लेख किया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अशोक प्रधान पर रेप का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -