हनुमान जन्मोत्सव पर राशिनुसार करें इन मंत्रों के जाप, दूर होगी हर अड़चन
हनुमान जन्मोत्सव पर राशिनुसार करें इन मंत्रों के जाप, दूर होगी हर अड़चन
Share:

प्रत्येक वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। हालांकि, हनुमान जयंती को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है क्योंकि बजरंगबली आज भी पृथ्वी पर सशरीर मौजूद हैं। मान्यता है कि आज भी वह हम सभी के आस-पास मौजूद हैं तथा हर समस्या से हमें बचाते हैं। वहीं इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर प्रत्येक वर्ष इस दिन बजरंगबली की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है. वहीं हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ मंत्रों का जाप करने से आपकी परेशानियों का निवारण भी हो सकता है। आप अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं किस राशि के जातक को कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए।

मेष एवं वृश्चिक
मेष राशि एवं वृश्चिक राशि वालों के स्वामी मंगल हैं। इसलिए इन राशि के लोगों को 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का जाप करना चाहिए। इसके अतिरिक्त इस मंत्र का भी जाप करें।
'मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठ।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥'

वृष और तुला
वृषभ राशि एवं तुला राशि वालों के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोगों को नीचे दिए गए मंत्र का जाप करना चाहिए।
'ॐ हं हनुमते नम:।'

मिथुन और कन्या
मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। आप संकट से मुक्ति पाने के लिए नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें।
''अतुलितबलधामं हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम्।
सकलगुणनिधानं वानराणामधीशं रघुपतिप्रियभक्तं वातजातं नमामि॥''

कर्क
कर्क राशि के स्वामी चन्द्रमा हैं। आप इस मंत्र का जाप करें।
'ॐ अंजनिसुताय विद्महे वायुपुत्राय धीमहि तन्नो मारुति प्रचोदयात्।'

सिंह
इस राशि के लोगों को नीचे दिए गए मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि इस मंत्र से संकटों से बचाव होता है।
'ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट।'

धनु एवं मीन
धनु एवं मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। इस राशि के जातकों को परेशानियों से बचने के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए।
'ॐ हं हनुमते नमः।'

मकर और कुंभ
मकर एवं कुंभ राशि के लोगों के स्वामी शनि देव है। इन्हें नीचे दिए मंत्र का जाप करना चाहिए।
'ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।'

चैत्र पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान, पूरी होगी हर मनोकामना

कब है चैत्र माह की पूर्णिमा? जानिए शुभ मुहूर्त

हनुमान जन्मोत्सव पर करें ये अचूक उपाय, घर में होगा खुशियों का आगमन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -