स्मृति ने दिया कांग्रेस के नोटिस का जवाब
स्मृति ने दिया कांग्रेस के नोटिस का जवाब
Share:

लखनऊ: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी में कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों को लेकर कांग्रेस ने जो कानूनी नोटिस दिया है उसके लिए मैं कहना चाहूंगी कि यह मेरा भाग्य है कि उन्हें गांधी परिवार ने कानूनी नोटिस जारी किया है। मगर स्मृति ईरानी उनसे डरने वाली नहीं हैं यह तो स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि गांधी परिवार ने किसी को कानूनी नोटिस जारी किया है। यहां आयोजित किए जा रहे शिखर समागम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंची और उन्होंने कई मसलों पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने कहा है कि संभवतः कुछ लोग भारतीय महिला का आंकलन गलत तरीके से करते हैं मगर मैं उनमें से नहीं हूं। जिन्हें डराया या धमकाया नहीं जा सकता। उनका कहना था क कुछ लोग भारतीय महिला को कम आंकते हैं। मगर मैं इस तरह की नहीं हूं जिसे डराया या धमकाया जा सकता है। 

राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्र हिंदुस्तान द्वारा आयोजित किए गए शिखर समागम में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा दिया गया नोटिस रात करीब 9 बजे उनके घर पर मिला। उन्होंने कहा कि इस नोटिस के बाद विरोधियों को यह लगने लगा कि वे चुप हो जाऐंगी लेकिन वे इससे खामोश होने वाली नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मर्यादा में रहकर सवाल किया जा सकता है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं को गलत तरीके से आंकती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -