'चिंता मत करो, जल्द आएगा जनसँख्या नियंत्रण कानून..', मोदी के मंत्री ने किया बड़ा दावा

'चिंता मत करो, जल्द आएगा जनसँख्या नियंत्रण कानून..', मोदी के मंत्री ने किया बड़ा दावा
Share:

लखनऊ: मोदी सरकार में मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने मंगलवार को कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जल्द ही कानून बनाया जाएगा।केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री प्रह्लाद सिंह ने जनसंख्या नियंत्रण कानून के संबंध में पूछे जाने पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि, जल्द ही इसे लाया जाएगा, चिंता मत करो। जब इस प्रकार के मजबूत और बड़े फैसले लिए गए हैं, तो बाकी भी लिए जाएंगे। बता दें कि वह बड़ौंदा में गरीब कल्याण सम्मेलन में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे थे।

दरअसल, पटेल का दावा ऐसे समय में और अहम हो जाता है। क्योंकि, हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने संसद में कहा था कि सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण हासिल करने के लिए जागरूकता और स्वास्थ्य अभियानों का सफलतापूर्वक उपयोग किया है और कानून की कोई जरूरत नहीं है। मंडाविया ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि, 'यह बताता है कि जनसंख्या नियंत्रण पर सरकार की नीतियां बल प्रयोग के बिना हैं।  इसे अनिवार्य बनाकर और जागरूकता के जरिए काम कर रहे हैं।' विपक्षी दलों के कई सांसदों ने भी इस जनसंख्या नियंत्रण के इस बिल का विरोध किया था। 

हालांकि, संसद के सदस्यों समेत भाजपा नेता समय-समय पर जनसंख्या को विनियमित करने के लिए एक कानून बनाने पर जोर देते रहे हैं। जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पर जमकर संसदीय बहस छिड़ी हुई है। बता दें कि आजादी के बाद से अब तक 35 से ज्यादा बार दो बच्चों की नीति संसद में पेश की जा चुकी है, लेकिन यह कानून बनने में नाकाम रही है।

नारायण राणे के खिलाफ 'कारण बताओ' नोटिस, जानिए पूरा मामला

'कांग्रेस खुद को सुधरी नहीं, मेरा रिकॉर्ड भी बिगाड़ दिया..', PK ने सोनिया की पार्टी को बताया 'डूबती हुई नाव'

राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ेगी AIMIM, ओवैसी बोले - हम 'समान नागरिक संहिता' के खिलाफ

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -