सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रयासरत है केंद्र सरकार
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रयासरत है केंद्र सरकार
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में प्रतिदिन लगभग 1400 सड़क दुर्घटना होती है। इन सड़क दुर्घटनाओं में करीब 400 लोगों की मौत होती है। जिसमें से करीब 77 प्रतिशत घटनाओं हेतु चालक जवाबदार होते हैं। मिली जानकारी के अनुसार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की भारत में सड़क दुर्घटना - 2015 नाम से एक रिपोर्ट जारी की गई इस बारे में भी खुलासा हुआ है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह काफी परेशानी की बात है। विश्व में सबसे अधिक दुर्घटनाऐं भारत में ही होती हैं।

स्वीडन में बीते वर्ष केवल एक ही सड़क दुर्घटना हुई। इस दौरान करीब 5 लाख सड़क दुर्घटनाऐं भी हुईं। उनका कहना था कि इस तरह की दुर्घटनाओं में 90 प्रतिशत तक सुधार लाया गया। इस दिशा में कई तरह के आवश्यक कदम उठाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वाहन दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आधुनिक तकनीक के माध्यम से हल्के हेल्मेट तैयार करने की अपील भी की।

गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी हेतु फर्जी ड्रायविंग लाइसेंस को लेकर यह कहा कि दुर्घटनाऐं इस कारण भी हो रही हैं। हालात ये हैं कि 30 प्रतिशत लाइसेंस फर्जी हैं। जिस पर लगाम कसे जाने की आवश्यकता है। इस हेतु कंप्युटराईज़्ड सिस्टम तैयार करने की आवश्यकता है। मिली जानकारी के अनुसार देश में 23468 दुर्घटनाऐं हुईं जिसमें मुंबई में सबसे अधिक हुए। यही नहीं 1622 मौतें दिल्ली में हुई सड़क दुर्घटनाओं में हुईं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -