अब बेनामी संपत्ति रखना नहीं होगा आसान !
अब बेनामी संपत्ति रखना नहीं होगा आसान !
Share:

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने आखिरकार बेनामी लेनदेन संशोधन विधेयक 2015 को स्वीकृति दे दी। इस विधेयक के लागू हो जाने के बाद अब बेनामी लेनदेन और कारोबार निष्प्रभावी हो जाएगा। जिसके कारण लोगों के साथ होने वाली धोखाधड़ी भी कम हो सकेगी। इस तरह का विधेयक पारित होने के प्रयासों के अनुसार इस तरह के संशोधन का उद्देश्य विधेयक के प्रावधानों को कानूनी और प्रशासनिक तरह से उसे मजबूत करना भी है। जिससे विधेयक के कानून को तैयार करने के बाद इसके प्रावधाों को लागू करने में जो मुश्किलें आती हैं उसे दूर किए जाने का प्रयास हो पाए।

सरकार का प्रयास है कि इस विधेयक के माध्यम से बेनामी लेनदेन को रोक दिया जाए। जिससे कानूनी तौर पर धोखा देने वालों पर लगाम कसी जा सके। उनका कहना है कि सरकार को तय प्रक्रिया अपनाते हुए बेनामी संपत्ति को जब्त करने का अधिकार भी दिया जा रहा है।

इस वक्तव्य मे कहा गया है कि यदि लोग अपनी बेनामी संपत्ति की घोषणा कर देंगे तो उन्हें कानूनन माफी दे दी जाएगी। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोजांबिक यात्रा रंग ले आई। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और मोजाम्बिक के मध्य हवाई सेवा समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। इसे स्वीकृति दे दी गई। इस तरह के प्रयास से दोनों ही देशों के मध्य हवाई संपर्क आसानी से हो पाएगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -