बिहार में है दम : केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली
बिहार में है दम : केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली
Share:

कैलिफोर्निया : इन दिनों भारत के वित्तमंत्री अरूण जेटली विदेश दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारत के आर्थिक भविष्य को लेकर स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय में वक्तव्य दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में बहुत संभावनाऐं हैं। इस राज्य में उद्योग कम हैं। मगर यहां पर मानव संसाधन बहुत है। यही नहीं यहां पर बड़े पैमाने पर विकास किया जा सकता है। बिहार को मदद करने का आश्वासन उन्होंने भारत सरकार की ओर से दिया। वित्तमंत्री अरूण जेटली ने अमेरिका में भारत के बिहार राज्य से जाकर बसे लोगों से भी चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में संसाधन बड़े पैमाने पर हैं। यहां जल की प्रचुरता के चलते खेती अच्छी होती है। बड़े पैमाने पर लोगों के पास कृषि योग्य भूमि है। यहां मानव संसाधन भी अच्छा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार की सहायता करने के लिए तैयार है और सरकार इसके लिए कुछ कार्य कर रही है। यहां अधोसंरचनात्मक विकास की जरूरत है। यहां सुव्यवस्थित सड़कों की आवश्यकता है और हवाई अड्डों की भी जरूरत है। बोध गया में पर्यटन को अच्छे से विकसित किया जा सकता है जबकि ये दोनों ही काफी खराब हालत में हैं। यहां धार्मिक पर्यटन का लाभ नहीं लिया जा सका है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -