बाढ़ प्रभावितों की सहायता करे केंद्र, कांग्रेस हरसंभव मदद के लिए तैयार
बाढ़ प्रभावितों की सहायता करे केंद्र, कांग्रेस हरसंभव मदद के लिए तैयार
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तमिलनाडु में वर्षा से हुए नुकसान पर केंद्र सरकार को अपना ध्यान देने को कहा। इस दौरान उन्होंने अपील की है कि तमिलनाडु में जमकर वर्षा हुई। केंद्र और राज्य सरकार से उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों तक भोजन और आश्रय और राहत पहुंचाने का कार्य केंद्र की मदद से भी किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग की कि बाढ़ प्रभावितों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि वे तमिलनाडु में विशेषतौर पर चेन्नई, कुड्डलूर, विल्लुप्पुरम, कृष्णागिरि, धर्मपुरी व नीलगिरि जिले में बारिश और बाढ़ से जमकर नुकसान हुआ, जिसके कारण यहां पर राहत कार्य सुव्यवस्थित तरीके से चलाए जाने की जरूरत है। भारी बारिश के कारण फसलें नष्ट हो गई हें, परिवहन, संचार और लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है।

उनका कहना था कि हजारों प्रभावितों के अभावग्रस्त होने के कारण वे बहुत ही दुखी हैं। सोनिया ने राज्य और केंद्र से बाढ़ के हालातों का सामना करने की अपील की है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि यदि कांग्रेस की किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता होगी तो कांग्रेस मदद के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि चक्रवात के बाद तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। बारिश से बाढ़ के हालात बने। जिसके कारण लोगों को नाव और हेलिकाॅप्टर के माध्यम से राहत पहुंचाई गई। लोगों को हेलिकाॅप्टर से सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया गया तो कुछ को खाने के पैकेट दिए गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -