भारत बनेगा पांच हजार अरब डॉलर की इकॉनमी, यूपी का रहेगा अहम योगदान- राजनाथ सिंह
भारत बनेगा पांच हजार अरब डॉलर की इकॉनमी, यूपी का रहेगा अहम योगदान- राजनाथ सिंह
Share:

लखनऊ: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्ष 2030 तक भारत को विश्व की तीन सबसे बड़ी इकॉनमी में शामिल होने का विश्‍वास जताते हुए गुरुवार को कहा है कि देश को पांच हजार अरब डॉलर की इकॉनमी बनाने में उत्‍तर प्रदेश का बड़ा योगदान होगा। सिंह ने 'डिफेंस एक्‍सपो-2020' में ' उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरीडोर' विषयक सेमिनार में बोलते हुए कहा कि ''वर्ष 2030 आते-आते भारत विश्व की शीर्ष तीन इकॉनमी में शामिल होगा। इसमें उत्तर प्रदेश का अहम योगदान होगा।''

उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी ने वर्ष 2024 तक भारत को 5,000 अरब डालर की इकॉनमी बनाने का लक्ष्‍य निर्धारित किया है। ''कुछ अर्थशास्‍त्री इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि विश्व में मंदी है, ऐसे में भारत इस लक्ष्‍य को कैसे प्राप्त करेगा। लेकिन इसके बाद भी सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी भारत की ही है। कुछ तिमाहियों के लिये कुछ कमी हो जाती है तो मैं समझता हूं कि वह कोई बहुत बड़ी चिंता की बात नहीं है।''

राजनाथ सिंह ने कहा कि अंतर्राष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने भी भरोसा जताया है कि मंदी से पूरी दुनिया जूझ रही है, लेकिन भारत इससे जल्‍द ही उबर जाएगा। इसका अर्थ यह है कि भारत पांच हजार अरब डॉलर के टारगेट को प्राप्त कर लेगा। इसमें कोई दो राय नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां के सीएम योगी आदित्‍यनाथ के उत्‍साह और दूरदर्शिता को देखकर लगता है कि 5,000 अरब डालर की इकॉनमी के टारगेट को पूरा करने में उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान होगा।

सरकारी बैंकों के समय में हुआ परिवर्तन, जानिए कब तक जमा कर सकेंगे नकदी

पहलवान राखी हलदर ने 210 किग्रा वजन उठाकर जीता स्वर्ण

अब अपने 'पुराने मित्र' से क्रूड आयल खरीदेगा भारत, ख़त्म होगी खाड़ी देशों पर निर्भरता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -