ताजी होंगी ‘‘यादें सिंहस्थ की’’ भजन संध्या का आयोजन
ताजी होंगी ‘‘यादें सिंहस्थ की’’ भजन संध्या का आयोजन
Share:

उज्जैन। सिंहस्थ महापर्व को एक वर्ष बीत जाने पर एम ग्रुप उज्जैन द्वारा 22 अप्रैल को ‘‘यादें सिंहस्थ की’’ कार्यक्रम का आयोजन टाॅवर चौक पर किया जा रहा है। एक वर्ष पूर्व 22 अप्रैल को सिंहस्थ के पहले शाही स्नान और सनातन धर्म से सराबोर शहर की यादें नृत्य और भजनों के माध्यम से ताजा होंगी। 

ग्रुप अध्यक्ष देवांक माते के अनुसार साधु संतों के सानिध्य तथा जितेन्द्र सोनी के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संरक्षक के रूप में गणेश गौड़ उपस्थित रहेंगे। वैदिक बटुकों के द्वारा वेद पाठ के साथ कार्यक्रम की शुरूआत होगी।

प्रतिभा संगीत कला अकादमी की बालिकाएं सिंहस्थ पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति देंगी साथ ही योगी लक्ष्य शर्मा द्वारा शिव मंत्र पर योग की प्रस्तुति दी जाएगी। शहर की प्रतिभाएं भी नृत्य की प्रस्तुति देंगी। तत्पश्चात देर रात तक भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील प्रवेश माते, अभिषेक भारद्वाज, नितीनसिंह ठाकुर, पं. अर्पित नागर, पं. प्रफुल्ल शर्मा, पं. मुकुल शर्मा, पं. लखन शर्मा, सुमित नारेलिया, रितेन्द्रसिंह चैहान, शुभम नरवरिया, पं. आशीष मिश्रा ने की है। 

सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का होगा मेंटेनेंस, 15 करोड़ रुपए हुए स्वीकृत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -