विवेक ओबेरॉय करेंगे आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट
विवेक ओबेरॉय करेंगे आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट
Share:

भारतीय फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय का जन्म 3 सितम्बर 1976 को हैदराबाद, आँध्रप्रदेश में हुआ था | विवेक के पिता का नाम सुरेश ओबरॉय हैं-जोकि बॉलीवुड के वेटरन अभिनेता हैं। उनकी माँ का नाम यशोधरा ओबरॉय है। विवेक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद पब्लिक स्कूल हैदराबाद से की हैं।  उसके बाद वह अपनी आगे की पढ़ाई के लिए मेयो अजमेर चले गये। फ़िल्मी परिवार से होने के कारण उन्हें भी एक्टिंग में दिलचस्पी थी। की बारीकियां सीखने के लिए न्यूयॉर्क चले गए।

बॉलीवुड फिल्म एक्टर विवेक ओबेरॉय का अफेयर्स ब्यूटीफुल फिल्म एक्ट्रेस ऐश्वर्या रॉय से चला, लेकिन इन दोनों कपल्स का अफेयर्स बहुत जल्द ही समाप्त हो गया | उसके बाद 29 अक्टूबर 2010 को विवेक ने प्रियंका अल्वा से शादी कर ली, इन दोनों कपल्स के दो बच्चे हुए जिनमे बेटे का नाम विवान और बेटी का नाम अमेया है, अमेया का जन्म 21 अप्रैल 2015 को हुआ था | विवेक ओबेरॉय की वाइफ प्रियंका अल्वा के पिता का नाम जीवराज अल्वा है, जो कर्नाटक में मिनिस्टर रह चुके है |

विवेक ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी।  इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन भी नजर आये थे। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।  विवेक को इस फिल्म के फिल्मफेयर के सर्वश्रेठ नवोदित अभिनेता के पुरुस्कार से भी नवाजा गया था। इसके बाद उन्होंने रोड,डीएम जैसी दरिखी फिल्मों में अभिनय किया।  

वर्ष 2002 में विवेक शाद अली निर्देशित फिल्म साथिया में रानी मुखर्जी के अपोजिट नजर आये। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।  इसके बाद उनकी कॉमेडी फिल्म मस्ती भी बॉक्स-ऑफिस पर बेहद सफक फिल्म साबित हुई।  इस फिल्म में उनके अलावा रितेश देशमुख,आफ़ताब शिवदासनी और लारा दत्ता नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने युवा और द किसना जैसी फ़िल्में की।  जो दर्शकों को कुछ खास अपनी और आकर्षित नहीं कर पायी।  

वर्ष 2006 में विवेक फिल्म ओमकारा में केशु के भूमिका में नजर आये।  इस फिल्म में उनका अभिनय बेहद ही बेहतरीन था।  आलोचकों ने भी उनके अभिनय की बेहद प्रशंसा की।  उसके बाद वह एक सच्ची घटना पर आधारित शूट आउट ऐट लोखंडवाला में एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई दिए।  इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय का उम्दा प्रदर्शन किया। साल 2013 में विवेक ने  निर्देशित फिल्म कृष 3 में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों और आलोचकों को अपना दीवाना बना लिया। और अभी हाल ही में उनकी फिल्म 2016 में  ग्रेट ग्रैंड मस्ती आई है जिसमे उनका किरदार लोगो कोखूब पसंद आया लेकिन फिल्म चल नहीं पाई इसके बाद उनकी आने वाली फिल्म  बैंक चोर और  राय है।  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -