थाने में आग लगाने की बात कहने वाली कांग्रेस MLA पर केस दर्ज
थाने में आग लगाने की बात कहने वाली कांग्रेस MLA पर केस दर्ज
Share:

शिवपुरी : मध्य प्रदेश में शिवपुरी के करेरा से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दरअसल उन्होंने मंदसौर में किसान की मौत के बाद भड़की हिंसा के दौरान अपने कार्यकर्ता को थाना जलाने के लिए कहा था। खबर है कि इस समय वह फरार है। विधायक के अलावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीनस गोयल को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों नेताओं पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा है।

गौरतलब है कि मंदसौर में पुलिस फायरिंग में 6 किसानो की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए थे। किसानो ने प्रदर्शन उग्र कर दिया था। किसान आंदोलन के चलते कल भोपाल-इंदौर हाईवे और देवास जिले को मिलाकर 13 बसों समेत 150 गाड़ियों में आग लगा दी गई थी। इस सब के बीच मंदसौर कांड को लेकर कांग्रेस के बंद के दौरान कांग्रेस की महिला विधायक और टीआई के बीच जमकर झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम का पुतला जला रहे थे।

अधजले पुतले को बुझाने के लिए पुलिस ने दमकल से कांग्रेसियों पर पानी बरसाना शुरू कर दिया, जिसमे महिला विधायक सहित कायकर्ता भीग गए। इसके बाद विधायक शकुंतला खटीक ने टीआई संजीव तिवारी को जमकर खरी खोटी सुनाई। और उन्होंने अपने कार्यकर्ता को थाना जलाने के लिए भी कहा। वही अन्य कांग्रेस नेताओ पर भी हिंसा भड़काने का आरोप लगाया जा चूका है।

कर्ज माफी की मांग को लेकर किसान ने स्मृति ईरानी पर फेंकी चूड़ियां

नक्सली भी कूदे किसान आंदोलन में, समर्थन में फेंके पर्चे

किसानों की कर्ज माफी पर केंद्र का मदद से इंकार

किसानों को नहीं मिल रहा वाजिब दाम, नीतीश कुमार ने PM मोदी पर साधा निशाना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -