खाना खाने के बाद भूल से भी ना करे कभी यह काम
खाना खाने के बाद भूल से भी ना करे कभी यह काम
Share:

जी हाँ हमारे देश में यह सदियों से लोगो की आदत रही है कि इन्हे खाना खाने के बाद कुछ न कुछ खाने पीने को चाहिए जैसे चाय,लेकिन क्या आप जानते है ऐसा करने से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड सकता है। यदि इन आदतों से बचा जाए तो यह हमारे लिए संजीवनी का काम करता है। तो आइये हम आपको बैठते है कि आपको किन किन बुरी आदतों से बचना चाहिए 

1. चाय से करें परहेज

चाय की पत्त‍ियों में उच्च अम्लीयता होती है। इससे प्रोटीन के पाचन पर असर पड़ता और वो आसानी से नहीं पच पाता है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि खाने के एक से दो घंटे बाद ही चाय पिएं।

2. तुरंत सोएं नहीं

खाने को पचने में कुछ वक्त लगता है। ऐसे में कोशिश करनी चाहिए कि खाने के तुरंत बाद सोएं नहीं। इससे गैस और आंतों में संक्रमण होने की आशंका बढ़ जाती है।

3. तुरंत न नहाएं

नहाने के दौरान हाथ और पैर सक्रिय अवस्था में होते हैं जिससे इन अंगों का रक्त संचार काफी बढ़ जाता है। इन अंगों में रक्त संचार बढ़ने से पेट में रुधिर प्रवाह पर असर पड़ता है और पाचन क्रिया प्रभावित होती है।

4.  कोई नशा ना करें

सिगरेट पीना अपने आप में एक बुरी लत है, जिससे हार्ट और सांस संबंधी कई तरह की बीमारियां घर कर जाती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो खाने के ठीक बाद स्मोक करना दस गुना खतरनाक हो सकता है। साथ ही इससे कैंसर का खतरा भी काफी बढ़ जाता है।

5. फल ना खाएं

अगर आप खाने के साथ ही फल खाते हैं तो फल पेट में ही चिपक जाते हैं और सही तरीके से आंतों तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में उनसे मिलने वाला पोषण अधूरा ही रह जाता है। इसी आधार पर कहा जाता है कि खाने के करीब एक घंटे बाद फलों का सेवन करना चाहिए। सुबह खाली पेट फल खाना सबसे अच्छा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -