अगर आपकी भी है हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ तो इन 10 फील्ड में बनाएं अपना करियर
अगर आपकी भी है हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ तो इन 10 फील्ड में बनाएं अपना करियर
Share:

हिन्दी भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं में से एक है तथा संसदीय, न्यायिक और सरकारी संस्थानों में आधिकारिक कम्यूनिकेशन में इसका इस्तेमाल किया जाता है। हिन्दी भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग रही। हिंदी की खूबसूरती इसकी सादगी तथा शान में है। हिंदी विश्व स्तर पर तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है, जिसमें तकरीबन 425 मिलियन लोग इसे अपनी पहली भाषा के तौर पर पहचानते हैं तथा अतिरिक्त 120 मिलियन व्यक्ति हिंदी को दूसरी भाषा के तौर पर बोलते हैं। हिंदी के क्षेत्र में भी कई शानदार करियर के विकल्प हैं। जो उम्मीदवार हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ रखते हैं उनके लिए कई ऑप्शन हैं। चलिए यहां जानते हैं हिंदी के सेक्टर में करियर के क्या विकल्प हैं।

1-राजभाषा अधिकारी:- राजभाषा अधिकारी मुख्य तौर पर राष्ट्रीयकृत बैंकिंग संस्थानों में राजभाषा अधिकारी के तौर पर कार्य करते हैं। इनका प्राथमिक किरदार रोज के कामों में राजभाषा के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है। वे तमाम आधिकारिक दस्तावेजों का हिंदी में अनुवाद भी करते हैं।

2- जर्नलिज्म:- हिंदी जर्नलिज्म का कोर्स लोगों के लिए  एंकर, न्यूज एडिटर, न्यूज राइटर तथा रिपोर्टर आदि जैसे कई नौकरी के किरदार खोलता है। 

3- कंटेंट राइटर/एडिटर:- कंटेंट राइटर अथवा एडिटर का काम ब्लॉग लिखना, मार्केटिंग कॉपी, सोशल मीडिया कॉपी आदि करना होता है। हिंदी या मास कम्यूनिकेशन में डिग्री होल्डर्स सरलता से हिंदी कंटेंट राइटर/एडिटर के तौर पर अपना करियर बना सकते हैं।

4- ट्रांसलेटर:- हिंदी ट्रांसलेटर के लिए करियर की बहुत संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में काम करने वालों की कोई कमी नहीं है। हिंदी ट्रांसलेटर के रूप में घर बैठकर भी काम किया जा सकता है। 

5-इंटरप्रिटेशन:- ट्रांसलेटर की भांति इंटरप्रेटर भी एक भाषा का दूसरे में अनुवाद करते हैं। इंटरप्रेटर लिखकर नहीं बल्कि बोलकर काम करते हैं। एक इंटरप्रेटर उन शब्दों को ट्रांसलेट करता है जो दूसरा शख्स अलग भाषा में बोलता है।

6-वॉयस ओवर आर्टिस्ट:- अगर आपमें बोलने का स्किल तथा अच्छी आवाज है, तो आप वॉयस-ओवर को करियर विकल्प के तौर पर अपना सकते हैं। फिल्मों, रेडियो स्टेशनों, पॉडकास्ट, विज्ञापनों की डबिंग में वॉयस-ओवर कलाकारों की मांग रहती है।

7-हिंदी टाइपिस्ट/हिंदी स्टेनोग्राफर:- सरकारी सेक्टर में हिंदी स्टेनोग्राफर तथा टाइपिस्ट की बहुत मांग है। हिंदी टाइपिंग एवं स्टेनोग्राफी का कोर्स कर आप सरकारी के अतिरिक्त निजी क्षेत्र में अच्छे वेतन पर नौकरी पा सकते हैं। 

8-स्पीच राइटर:- स्पीच लोगों को प्रभावित करने का सबसे अहम तरीका है। सम्मोहक स्पीच लिखने के लिए भाषा पर नियत्रंण की आवश्यकता होती है।स्पीच राइटर सरकारी क्षेत्र, विज्ञापन एजेंसियों, कॉर्पोरेट में काम कर सकते हैं।

9-नॉवलिस्ट/लेखक/कवि:- अगर आप क्रिएटिव तथा लव स्टोरी टैलर हैं, तो आप हिंदी में डिग्री पूरी करने के पश्चात् कवि/उपन्यासकार/लेखक बनने पर विचार कर सकते हैं।

10-हिंदी टीचर:- आप हिंदी टीचर के रूप में करियर आरम्भ कर सकते हैं। योग्य हिंदी अध्यापकों के लिए सरकारी तथा निजी शिक्षण संस्थानों में नौकरी के भरपूर मौके हैं।

12वीं के बाद करें ये कोर्स, करियर में मिलेगी सफलता

क्या आपके करियर में भी आ रही अड़चनें? तो रखे इन विशेष बातों का ध्यान

एक बेटी के पिता है जस्सी गिल, अपनी आवाज ही नहीं अभिनय से भी जीता लोगों का दिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -