हादसे का शिकार हुई खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे भक्तों की कार, 6 की मौत
हादसे का शिकार हुई खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे भक्तों की कार, 6 की मौत
Share:

रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी से एक दुखद घटना सामने आ रही है यहाँ देर रात भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग चोटिल हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना रेवाड़ी के गांव खरखड़ा के पास हुई। दरअसल, एक ही कैंपस में रहने वाले लोग खाटू श्याम से दिल्ली लौट रहे थे।

खाटू श्याम से लौट रहे लोग रास्ते में गाड़ी खड़ी कर स्टेपनी चेंज कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि घटना के चलते XUV कार पलट गई। दुर्घटना में 4 महिलाओं समेत 6 व्यक्तियों की मौत हो गई। दुर्घटना में मरने वाले लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, चोटिल व्यक्तियों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि 5 दिन पहले ही 6 मार्च को रेवाड़ी में एक और भीषण दुर्घटना हुई थी, जिसमें 5 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। यहां रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई थी। दुर्घटना रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा गांव के पास हुई थी। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक विवाह कार्यक्रम से लौटकर अपने गांव जा रहे थे। तभी सीहा गांव के पास रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस एवं बलेनो कार की टक्कर हुई थी, जिसमें 5 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। 

नोएडा ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कर रही है सख्त कार्रवाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मुंबई में सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझी, पुलिस के हाथ लगा अहम सुराग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -