छत्तीसगढ़: अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़: अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार कार, 5 लोगों की मौत और दो घायल
Share:

मऊ: आजकल दुर्घटनाओं का सिलसिला बढ़ता ही चला जा रहा है। हाल ही में जो दुर्घटना हुई है वह मऊ जिले में हुई है। यहाँ छत्तीसगढ़ से मऊ जिले के मधुबन आ रहे लोगों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। बताया जा रहा है इस दुर्घटना में चार बच्चों सहित एक महिला की मौत हो गई है। वहीँ इस दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया दिया गया है।

बताया जा रहा है सभी लोग गोरखपुर में चौरीचौरा क्षेत्र के निवासी हैं और कारोबारी वजह के चलते छत्‍तीसगढ़ से सभी वापस लौट रहे थे। यह हादसा रात में हुआ और इस हादसे के बारे में जानकारी होने के बाद पुलिस और स्‍थानीय लोगों ने सक्रियता से सभी को बाहर निकाला। पुलिस का कहना है उनके पहुँचने तक कई लोगों ने दम तोड़ दिया था।

बता दें कि मऊ के मधुबन नगर पंचायत के दुबारी मोड़ निवासी प्रेम मोदनवाल के घर छत्तीसगढ़ से आ रहे रिश्तेदारों की कार बीते शनिवार देर रात अनियंत्रित होकर बेलौली सोनबरसा के समीप भरे गड्ढे में पलट गई। ऐसा होने से एक महिला समेत पांच लोगों की हादसे के दौरान मौत हो गई। रात का समय था जिसके चलते राहत और बचाव कार्य नहीं हो पाया। इस बारे में रात में ही सूचना मिलते ही पुलिस की सक्रियता शुरू हो गई लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी लोगों को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस का कहना है उन्होंने देर रात में ही कोशिश की और लोगों के शव को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। इसके बाद आज सुबह से ही पोस्टमार्टम हाउस पर मृतकों के रिश्तेदार और अन्य लोग मौजूद रहे। बताया जा रहा है कार में सवार महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। ऐसे में मृतकों में ममता (35) पत्नी महेश कुमार, शशि (13) पुत्री महेश कुमार, मयंक (6) पुत्र महेश कुमार, माही (4) पुत्री महेश कुमार और दिव्यांश (8) पुत्र दिनेश कुमार शामिल है।

LoC क्रॉस कर सीमा में आई गाय को भारतीय सेना ने वापस भेजा पाकिस्तान

भारत से यूके जाने वाले यात्रियों को राहत, यात्रा प्रतिबंधों में मिली छूट

नीरज चोपड़ा ने ही नहीं बल्कि उनके पुरे खानदान ने देश के लिए निभाया अहम किरदार, वीर मराठों के वंशज हैं नीरज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -