गठिया के दर्द से लेकर सिर में खुजली तक से राहत दिलाएगा कपूर
गठिया के दर्द से लेकर सिर में खुजली तक से राहत दिलाएगा कपूर
Share:

कपूर का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। कहा जाता है इसका इस्तेमाल लंबे समय से घरों की हवा को शुद्ध करने के लिए किया जाता रहा है। हालाँकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कपूर का इस्तेमाल हमारी दादी-नानी के कई घरेलू नुस्खों में किया जाता रहा है। जी दरअसल कपूर के इस्तेमाल के पीछे इसके खास तत्व हैं जैसे कि इसमें लिनालूल (linalool), यूजेनॉल(eugenol), सेफ्रोल (safrole), सिनेओल (cineol), ß-मायरेसीन (ß-myrecene), नेरोलिडोल (nerolidol), कैम्फीन (camphene) और बोर्नियोल (borneol)। यह तमाम चीजें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी तरीके से काम करते हैं। अब हम आपको बताते हैं ऐसी 6 समस्याओं के बारे में जिनमें आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

गठिया के दर्द में​- जी दरअसल गठिया के कारण होने वाले दर्द और सूजन से राहत दिलाने में कपूर कारगर हो सकते हैं। कपूर का एंटीइंफ्लेमेटी गुण दर्द को खींच लेता है और नसों को शांत कर देता है। जी हाँ और इससे दर्द महसूस नहीं होता है और आप राहत महसूस करते हैं। आप इसके लिए कपूर को दो तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले तो कपूर को तेल में पका कर इस तेल को दर्द वाली जगह पर लगाएं। दूसरा आप इसका क्रीम भी लगा सकते हैं। इससे आपको ठंडक और राहत दोनों महसूस होगी।

सिर में खुजली होने पर- सिर में खुजली होने का कारण स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ हो सकता है। ऐसा होने पर कपूर काफी कारगर तरीके से काम कर सकता है। जी दरअसल कपूर में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो कि डैंड्रफ का सफाया कर सकते हैं। इसी के साथ ही स्कैल्प इंफेक्शन को भी ठीक करने में मदद कर सकते हैं। आप इसके लिए बस कपूर को नारियल तेल में मिला कर अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं।

बदन पर दाने हो तो- पीठ पर और पूरे शरीर पर दाने हैं, तो आपको कपूर और लौंग का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। आप कपूर और लौंग से बना तेल लगा सकते हैं जो एंटीबैक्टीरियल है।

कपूर-तुलसी का लेप- एक्ने है तो आप तुलसी को पीस कर इसमें कपूर मिला कर लगा सकते हैं। ये काफी कारगर है। ये एंटी बैक्टीरियल है जो कि एक्ने को दूर करता है।

पैरों में फंगल इंफेक्शन हो तो- कपूर में एंटीफंगल गुण होते हैं इसलिए पैरों में फंगल इंफेक्शन होने पर ये आपके काम आ सकता है। इसके लिए कपूर को पानी में मिलाकर उबाल लें और इस पानी में अपना पैर रखें। इसके अलावा रात में सोने से पहले कपूर और लौंग का तेल लगाएं।

महिलाओं की इन गंभीर समस्याओं का हल है गुड़, गर्म पानी के साथ करें सेवन

बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान पर मंडरा रही एक और आफत, आ सकती है 'मौत की लहर'

लिवर सिरोसिस की है परेशानी तो अपनाएं ये 3 असरदार घरेलू नुस्खे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -