मायावती को वेश्या कहने वाले दयाशंकर की जीभ पर लगा 5 लाख रूपए का दाव
मायावती को वेश्या कहने वाले दयाशंकर की जीभ पर लगा 5 लाख रूपए का दाव
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में चुनाव के पूर्व एक राजनीतिक विवाद हो गया। हालांकि इस विवाद में भारतीय जनता पार्टी का पक्ष कुछ कमजोर नज़र आ रहा है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने एक बचकाना बयान दिया। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी के बाद बसपा कार्यकर्ता विरोध पर आ गए हैं। राज्य में कई क्षेत्रों में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर टिप्पणी करने वाले नेता दयाशंकर सिंह को गिरफ्तार करने की मांग भी की जा रही है।

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने दयाशंकर सिंह को उपाध्यक्ष पद से हटा दिया। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्षे केशव प्रसाद मौर्य ने इस घटनाक्रम पर राजनीति न किए जाने की मांग की है। उनका कहना था कि भाजपा ने अपना स्टेंड ले लिया है इस तरह का बयान देने वाले पर जो कार्रवाई की जानी थी वह कर दी गई है। दूसरी ओर पूर्व मु ख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने संसद में दयाशंकर सिंह के बयान को लेकर कहा कि दयाशंकर सिंह ने केवल मुझ पर टिप्पणी नहीं की है उन्होंने अपनी मां पर बहन पर भी टिप्पणी की है।

दूसरी ओर रज्य की राजधानी लखनऊ में बसपा कार्यकर्ता विरोध पर उतर आए हैं। वे दयाशंकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई किए जाने और उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग कर रहे हैं। विरोध करते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन भी किया। जिसमें दयाशंकर सिंह का भी पुतला जलाया गया। पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने दयाशंकर सिंह की जीभ काटकर लाने वाले को 5 लाख रूपए का ईनाम देने की बात भी कही है। बसपा का प्रदर्शन उग्र हो गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -