BSF का प्लेन हुआ क्रैश, 10 लोग थे सवार
BSF का प्लेन हुआ क्रैश, 10 लोग थे सवार
Share:

नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल का चार्टर्ड प्लेन मंगलवार को दिल्ली में क्रैश हो गया। विमान में कुल 10 लोग  सवार थे। जिसमें से 4 की मौत हो गई और 6 बुरी तरह जख्मी हुए है। यह प्लेन दिल्ली से रांची जा रहा था। दुर्घटना सुबह करीब 9.45 बजे की है। इस प्लेन में सवार अधिकारी एंटी नक्सल ऑपरेशन संबंधित बैठक में भाग लेने जा रहे थे।

हादसा दिल्ली के सेक्टर 8 के करीब शहबाद मोहम्मदपुर में हुआ। हादसे से पहले विमान का संपर्क कंट्रोल रुम से टुट गया और विमान एक मकान की छत पर जा गिरा। विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट से ही उड़ान भरी थी। हादसे के बाद घटना स्थल पर दमकल की 15 गाड़ियां पहुंची। प्लेन के टेकऑफ करते ही पायलट ने टेक्नीकल फॉल्ट की बात कही।

इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी से इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत मांगी। तबी लैंडिंग के दौरान ही हादसा हुआ। बीएसएफ के डीजी डी के पाठक ने इस घटना की पुष्टि की। हादसे के बाद कई जगहों पर आग लग गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -