मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह करने वाले आदिवासी युवक की निर्मम हत्या, इमरान-समीर सहित 7 गिरफ्तार
मुस्लिम लड़की से प्रेम विवाह करने वाले आदिवासी युवक की निर्मम हत्या, इमरान-समीर सहित 7 गिरफ्तार
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र के अहमदनगर में 1 माह पहले मुस्लिम लड़की से विवाह करने वाले दीपक नामक युवक की निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। हत्या से पहले दीपक को किडनैप किया गया था और बाद में उसका शव गोदावरी नदी में फेंक दिया गया। आदिवासी समुदाय का दीपक बर्डे, बीते 31 अगस्त से लापता था। इस मामले में मजनू शेख नामक शख्स को मुख्य आरोपित बताया जा रहा। पुलिस ने अब तक 7 आरोपितों को अरेस्ट कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला श्रीरामपुर इलाके के भोकर का है। बताया जा रहा है कि दीपक का मजनू शेख की बेटी के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग था। इस बात का लड़की के परिवार वाले विरोध कर रहे थे। लगभग 1 महीने पहले दीपक ने लड़की से विवाह कर लिया, जिसके बाद मजनू शेख बेहद नाराज था। आरोप है कि घटना के बाद मजनू शेख अपने संबंधियों के साथ दीपक की तलाश में था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहले आरोपितों ने दीपक की पत्नी को अपने कब्ज़े में लेकर पुणे में रहने वाले उसके मामा के पास पहुंचा दिया। जब दीपक को इसका पता चला, तो वह अपनी पत्नी को लेने पुणे गया। दीपक के परिवार वालों का इल्जाम है कि इसी दौरान लड़की के मामा ने उसका किडनैप कर लिया और उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इसी पिटाई के दौरान दीपक की मौत हो गई और आरोपितों ने उसका शव को गोदावरी नदी में फेंक दिया।

भाजपा MLA के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई थी FIR:- 

पुलिस की जाँच में इस मामले में अब तक मजनू शेख के अलावा इमरान अब्बास शेख, समीर अहमद शेख, अजीत शेख के नाम उजागर हुए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद आरोपितों पर कार्रवाई की माँग को ले कर भाजपा MLA नितेश राणे ने जनाक्रोश मार्च निकाला था। भाजपा विधायक की इस रैली के बाद पुलिस हरकत में आई थी और अपनी कार्रवाई में तेजी लाई थी। एकलव्य आदिवासी समाज भी इस मामले को लेकर 2 बार अहमदनगर के SP ऑफिस पर धरना दे चुका है।

अमेरिकी रैपर PnB Rock का हुआ कत्ल, जांच में जुटी पुलिस

फंदे से झूला दंपती, पत्नी का था ज्यादा वजन तो टूट गई रस्सी और फिर...

नागदा में हुआ सड़क हादसा, दो युवकों की हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -