मुंबई में 75 वर्षीय महिला सुगराबी हुसैन मुल्ला की निर्मम हत्या, आरोपी ने लाश को बोरे में भरकर खिड़की से फेंका
मुंबई में 75 वर्षीय महिला सुगराबी हुसैन मुल्ला की निर्मम हत्या, आरोपी ने लाश को बोरे में भरकर खिड़की से फेंका
Share:

मुंबई: मुंबई के वडाला क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या और उसकी लाश को घर से बाहर फेंक देने का मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, महिला की बेरहमी से हत्या के मामले में 27 साल के आरोपित की शिनाख्त मोहम्मद फैज रफीक सैय्यद के रूप में हुई है, जिसे बुधवार (2 नवंबर, 2023) को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। वह वडाला पूर्व में बीपीटी गेट नंबर 5 इलाके का रहने वाला है।

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपित मोहम्मद फैज ने 75 वर्षीय महिला के सिर पर स्टील की रॉड से वार कर उसकी हत्या कर दी। वहीं महिला की पहचान सुगराबी हुसैन मुल्ला के रूप में की गई है, महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपित ने महिला की हत्या करने के बाद उनकी लाश को बोरे में भरा और घर की खिड़की से बाहर फेंक दिया था। यही नहीं आरोपी ने महिला के शव को जलाकर सबूत मिटाने का भी प्रयास किया था, मगर पुलिस ने उसे दबोच लिया। हालाँकि, हत्या किस कारण से की गई, यह जानने के लिए पुलिस फैज से पूछताछ कर रही है। 

मुंबई में पहले भी हुई है वीभत्स हत्या:-

बता दें कि यह पहली दफा नहीं है, जब महाराष्ट्र के मुंबई जिले से इस तरह का क्रूर अपराध देखने को मिला है। इससे पहले 18 अक्टूबर को भी मुंबई में एक अंतरधार्मिक जोड़े की ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया था, जहाँ एक युवा जोड़े का अंतरधार्मिक विवाह, खुशहाल जिंदगी की जगह, केवल हिंसा और निराशा की दुखद कहानी बन कर रह गया। गुलनाज़ खान नामक एक 20 वर्षीय महिला और उसके 22 वर्षीय पति करण रमेश चंद्र को 14 अक्टूबर,  2023 को महिला के पिता गोरा रईसुद्दीन खान (50), उसके भाई सलमान खान (22) और उनके साथी मोहम्मद कैफ ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था।

मुंबई पुलिस ने 17 अक्टूबर, 2023 को इस मामले में 3 आरोपितों और 3 अन्य नाबालिगों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तब सामने आई, जब मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली गुलनाज खान के परिवार के सदस्य करण रमेश चंद्र से उनकी विवाह का सख्त विरोध कर रहे थे, जो 2022 में हुई थी।

हत्या की कोशिश मामले में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के भाई 'नाना' गिरफ्तार, 6 सालों से चल रहे थे फरार, कोर्ट ने भेजा जेल

BSF ने बॉर्डर से पकड़े सोने के 60 बिस्किट, बांग्लादेश से ला रहा तस्कर गिरफ्तार

जिस चाक़ू से मांस काटता था जौहर महमूद, उसी से महिला डॉक्टर को काट डाला, आरोपी से प्यार करती थी मृतका

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -