'तुमने मुझे धोखा दिया' कहकर लड़की ने बॉयफ्रेंड को 100 फीट की ऊंचाई से दे दिया धक्का!
'तुमने मुझे धोखा दिया' कहकर लड़की ने बॉयफ्रेंड को 100 फीट की ऊंचाई से दे दिया धक्का!
Share:

आजकल कई चौकाने वाले मामले सामने आते रहते हैं। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह एक ऐसे कपल का है जो छुट्टियां मनाने विदेश गया। उसके बाद वहां उन्होंने एक लग्जरी होटल में स्टे किया और रात में दोनों ने जमकर शराब पी। हालाँकि इसी बीच गर्लफ्रेंड की अपने बॉयफ्रेंड से बहस शुरू हो गई और उसने बॉयफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि गर्लफ्रेंड ने उसे होटल की बालकनी से नीचे धक्का दे दिया। जी हाँ, सुनकर आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। बताया जा रहा है 100 फीट की ऊंचाई से गिरने के बाद बॉयफ्रेंड की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं इसके बाद पुलिस ने आरोपी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। अब हाल ही में उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसने अपना बयान दर्ज करवाया। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ब्रिटेन का रहने वाला था। 22 साल के पेग्राम रीस अपनी 31 साल की गर्लफ्रेंड मैरी मेयर्स संग तुर्की घूमने गए थे। यहाँ उन्होंने एक फाइव स्टार होटल बुक किया और साथ रहने लगे। हालाँकि इसी बीच 19 जुलाई को पेग्राम का शव होटल के बिल्डिंग के नीचे मिला। वह करीब 100 फीट ऊंचाई पर स्थित अपने कमरे से गिर गए थे और इसी के चलते मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद जांच के लिए पुलिस जब पेग्राम के कमरे गई तो उन्हें वहां खून के धब्बे मिले। तब मैरी ने खून के धब्बों के बारे में अलग-अलग कहानियां बताईं।

दूसरी तरफ, होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि मौत से कुछ घंटे पहले कपल ने खूब शराब पी थी और मैरी इतनी नशे में थी कि उन्हें होटल के कर्मचारी पकड़कर कमरे तक ले गए थे। इसी के कुछ देर बाद पेग्राम की लाश मिली। वहीं कोर्ट में सुनवाई के दौरान मैरी ने पेग्राम पर आरोप लगाया कि उसका दूसरी लड़की से अफेयर था। मैरी ने बताया कि उसने पेग्राम पर धोखा देने का आरोप लगाया और बहस करने लगी। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ी कि उसने पेग्राम को बालकनी से धक्का दे दिया और नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। हालाँकि अब दोषी पाए जाने पर मैरी को 24 साल जेल में बिताने होंगे।

लखनऊ: मॉल में लात-घूसों और गमले से लड़के को पीटने लगी लड़की, हाथापाई का वीडियो वायरल

घोर कलयुग: बहन को 2000 रुपये देने से पहले भाई ने Stamp Paper पर करवाया साइन और लगवाया अंगूठा

Video: अचानक संस्कृत में श्लोक बोलने लगा नवजात बच्चा, लोगों ने कहा- 'कलयुग का अभिमन्यु'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -