भाद्रपद की अमावस्या पर घर ले आएं ये चीजें, ख़त्म होगी धन से जुड़ी हर समस्या
भाद्रपद की अमावस्या पर घर ले आएं ये चीजें, ख़त्म होगी धन से जुड़ी हर समस्या
Share:

सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को बहुत अहम माना जाता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं तथा दान का खास महत्व है। भाद्रपद अमावस्या 14 सितंबर को प्रातः 04 बजकर 48 मिनट से लगेगी तथा समापन 15 सितंबर प्रातः 07 बजकर 09 मिनट तक होगा। इस दिन स्नान और दान करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे शुभ रहेगा।  

इसके साथ ही भाद्रपद की अमावस्या वाले दिन साध्य योग तथा पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का खास संयोग भी बनने जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, भाद्रपद की अमावस्या पर कुछ चीजें घर लाना बेहद शुभ माना जा रहा है। तो आइए बताते हैं उन चीजों के बारे में। 
* भाद्रपद की अमावस्या के दिन कछुआ घर ले आएं तथा घर लाने के पश्चात् उसकी विधिवत उपासना करें। कछुए को घर की उत्तर दिशा में स्थापितक करना शुभ माना जाता है। 
* सनातन धर्म में स्वास्तिक बेहद शुभ माना जाता है। दरअसल, स्वास्तिक का प्रयोग पूजा पाठ में किया जाता है। कहते हैं कि घर के प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक बनाना अच्छा होता है। इसलिए, इस दिन चांदी का स्वास्तिक घर अवश्य लाएं। 
* अमावस्या के दिन यदि आप घर में एकाक्षी नारियल लाते हैं तो माता लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं। जिस घर में नारियल रहता है वहां देवी मां लक्ष्मी वास करती है। 
* भाद्रपद अमावस्या के दिन कुशा घास लाना बहुत लाभदायी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कुश के प्रयोग से सभी धार्मिक कार्य पूर्ण हो जाते हैं। 
* अमावस्या के दिन घर में श्री यंत्र अवश्य लेकर आना चाहिए। कहते हैं कि श्री यंत्र में धन की देवी माता लक्ष्मी का वास होता है। घर में श्री यंत्र स्थापित करने से आय और सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

'प्रकाश राज कुष्ट और एड्स का सुख भोगें', आखिर क्यों अभिनेता पर भड़की साध्वी प्रज्ञा?

किस समय पूजा का फल नहीं मिलता? इसके विपरीत, हम पाप बन जाते है भागीदार

उदयनिधि के बाद अब इस मशहूर एक्टर ने सनातन धर्म पर दिया विवादित बयान, बोले- 'इसे मिटाया जाना चाहिए'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -