ये दुल्हन करती है बर्बाद, बिना सुहागरात मनाए हो जाती है फरार
ये दुल्हन करती है बर्बाद, बिना सुहागरात मनाए हो जाती है फरार
Share:

सेंधवा/इंदौर : पहले शादी फिर बर्बादी यही काम है इस लड़की का। शादी के जाल में फंसा कर रूपाली नाम की लड़की लूट की वारदात को अंजाम दे रही है। पहले तो यह लड़की शादी करती है फिर झुटे आरोपों मे फ़साने की धमकी देकर रुपए और जेवर लेकर भाग जाती है। ऐसी ही घटना में रूपाली ने सेंधवा के अशोक पाटिल को फंसाया।

जानकारी से पता चला रूपाली ने अब तक 5 से 6 बार शादी की। इस बार जिससे शादी की उसके यहां से जेवर, डेढ़ लाख रुपए नकद और शादी के सारे सबूत जैसे फोटो एल्बम, शादी की सीडी और मोबाइल का सिम कार्ड तक ले गई। अब बेचारा शादी करने वाला पुलिस थाने से लेकर SDOP-SDM के चक्कर लगा रहा है। यह दास्तान है सेंधवा के तलावड़ी निवासी अशोक पाटिल की।

पीओपी का व्यापार करने वाले पाटिल ने 2 दिसंबर 2014 में महाराष्ट्र के नंदुरबार निवासी रुपाली से परिवार की राजी मर्जी से शादी की थी। शादी के बाद से ही रुपाली घर में हर रोज किसी न किसी बात को लेकर विवाद करती थी। पति को पास तक नहीं भटकने देती थी।

पति पाटिल जब भी रूपाली से सम्बन्ध बनाना चाहता तो वह उसे एक ही बात का हवाला देती की उसकी शादी मर्जी के खिलाफ कराई गई है। इतना ही नही रूपाली अपने माता पिता को भी झूठी कहानी बताती थी. और पति समेत पुरे ससुराल वालो को झूठे आरोपों में फ़साने की धमकिया देती थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -