सुसाइड करने पहुंचा प्रेमी जोड़ा,प्रेमिका को मार भागा प्रेमी
सुसाइड करने पहुंचा प्रेमी जोड़ा,प्रेमिका को मार भागा प्रेमी
Share:

मुंबई : मुंबई में एक प्रेम कहानी का बहुत ही दर्दनाक रूप से अंत हुआ, जिसमे प्रेमी ने पहले साथ में मरने की कसम खाई थी व बाद में उसने उसकी प्रेमिका का ही खून कर दिया व बाद में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। खबर है की मुंबई की एक इवेंट कंपनी में मेनेजर की पोस्ट पर प्रसाद सावंत काम करता था। उसका एकता तलवाडकर नामक लकड़ी से करीब 11 साल से अफेयर था। एकता भी एक कंपनी में अच्छी पोस्ट पर कार्यरत थी तथा दोनों के बीच प्यार का यह सिलसिला उनके घरवालों को नापसंद था। इससे दोनों बहुत ही दुखी थे। उन्होंने सोंचा की अगर हमे दोनों को साथ साथ रहते हमारा परिवार नाखुश है तो हम दोनों अपनी जान दे देंगे। फिर एक दिन प्रसाद सावंत व एकता साथ हो लिए, लेकिन दोनों ने सुसाइड करने के बजाय प्रसाद ने एकता का नुकीले चाकू से गला काट दिया जिसके बाद एकता की वही मौत हो गई.

इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रसाद मोके पर से भागा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया| सूत्रों के अनुसार एकता के परिवार वालो का कहना था की हम प्रसाद को बिलकुल भी पसंद नही करते थे, वह एक शराबखोरी करने वाला व्यक्ति था। वह दिनभर शराब के नशे में ही चूर रहता था हमे यही बात उसकी नापसंद थी. हमने एकता को भी प्रसाद से दूर रहने के लिए कहा था। पुलिस ने अपने बयान में बताया की जिस समय प्रसाद ने एकता का खून किया उस वक्त भी वह काफी नशे में था। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस केस की पूरी तरह से छानबीन शुरू कर दी है। छानबीन में पता चला है की प्रसाद ने करीब पंद्रह दिन पहले से ही इस वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर ली थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -