नाइजीरिया में बम धमाके में 47 की मौत
नाइजीरिया में बम धमाके में 47 की मौत
Share:

कानो : नाइजीरिया में एक बार फिर उग्रवादियों द्वारा बाजार में बम विस्फोट किया गया। जिसमें करीब 47 लोग मारे गए और 50  से अधिक लोग घायल हो गए। हालांकि हताहतों का आंकड़ा बढ़ने का अंदेशा है। मामले में यह जानकारी सामने आई है कि यह हमला बोको हराम के उग्रवादियों द्वारा किया गया। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मामले में यह बात सामने आई कि राज्य की राजधानी मैदुगुरी द्वारा लगभग 135 किलोमीटर दक्षिण में सबोन गरी ग्राम में दिन के समय बाजार में जबरदस्त भीड़ जुटी थी।

इसी दौरान हमलावरों ने विस्फोट कर दिया। विस्फोट के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई, लोग सुरक्षित क्षेत्र की ओर भागने लगे तो कुछ अपना सामान समेटकर घर जाने लगे। घटनास्थल पर खून और मांस के लोथड़े बिखरे हुए थे। यह देखकर कई लोग सहम उठे। मामले में यह बात सामने आई कि इस हमले में 47 लोगों के शव बरामद हुए और 50 लोग घायल हो गए।

घायलों को BU जनरल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों का उपचार किया गया। कुछ लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। हादसे में प्रभावितों के परिवारों को मामले की जानकारी दी गई और उन्हें उनके परिजन के शव सौंप दिए गए। कुछ हताहतों के शव काफी बुरी स्थिति में थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -