बांग्लादेश में इस्काॅन मंदिर में धमाका, घायल अस्पताल में भर्ती
बांग्लादेश में इस्काॅन मंदिर में धमाका, घायल अस्पताल में भर्ती
Share:

बांग्लादेश : बांग्लादेश में इस्काॅन मंदिर में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा श्रद्धालुओं पर बम से हमला किया गया और फायरिंग भी की गई। दरअसल बम धमाके होने के बाद लोग बदहवास होकर यहां - वहां दौड़ते रहे। इस दौरान श्रद्धालु घायल हो गए। एक सप्ताह के अंदर घटित हुई यह दूसरी घटना कही जा रही है। कहरोल उप जिले के ग्राम में एक मंदिर में यह वारदात हुई। दरअसल यहां के परिसर में स्थित लोगों पर हमलावरों ने बम फैंककर हमला कर दिया।

तीन बम फैंके जाने से लोग घायल हो गए। इस दौरान अफरा - तफरी भी मच गई। दूसरी ओर हमलावरों ने अंधाधुंध फायर भी किए। फायरिंग से बड़े पैमाने पर श्रद्धालु घायल हो गए। क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घायलों को अस्पताल ले जाए जाने के प्रयास किए गए। अस्पताल में बड़े पैमाने पर घायल भर्ती किए गए।

इस मामले में पुलिस अधिकारियों द्वारा फोन पर जानकारी देते हुए कहा गया कि पुजारियों और श्रद्धालुओं द्वारा स्कूल समिति के चुनाव में जीतने वाले कुछ लोग पटाखे छोड़कर जश्न मना रहे हैं मगर इसके बाद हमलावरों द्वारा 6 गोलियां चलाई गई हैं। इस वारदात में दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा यह कहा गया कि दिनाजपुर के उत्तर पश्चिम में यह मंदिर प्रतिष्ठापित है। दरअसल इसका संचालन इंटरनेशन सोसायटी फाॅर कृष्णा काॅन्शसनेस द्वारा  किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों द्वारा हमलावरों को खदेड़ दिया गया है।

जिसमें से एक को घटनास्थल के समीप ही पकड़ लिया गया। दरअसल चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती किए गए कुछ पीडि़तों में दो हिंदू श्रद्धालु और एक मुस्लिम बच्चा भी शामिल है। इस मामले में पुलिस द्वारा संदिग्ध आरोपियों को पकड़ा गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -