सेना ने असफल किया बोकोहराम का हमला
सेना ने असफल किया बोकोहराम का हमला
Share:

मैडुगुरी। नाइजीरिया में, इस्लामिक आतंकी संगठन बोकोहराम के संदिग्ध आतंकियों के हमले को नाइजीरिया की सेना ने असफल कर दिया। आतंकियों ने इस क्षेत्र में कब्जा करने का प्रयास किया था। हमले के करीब एक दिन बाद सेना के प्रवक्ता ने दावा किया था कि, आतंकियों ने इस तरह का हमला किया है। सुरक्षाकार्य में लगे सैनिकों द्वारा मागुमेरी में आतंकियों से संघर्ष किया गया।

इस दौरान लगभग 3 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। हालांकि यहां पर आईएसआईएस समर्थित आतंकी नागरिक क्षेत्रों और सेना के अधिकार वाले क्षेत्रों पर हमला करते रहे हैं, और ये हमले मौजूदा समय में भी हो रहे हैं। गौरतलब है कि, मैदुगुरी से 50 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद, मागुमेरी संघर्ष का केंद्र बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि, अदामावा की मस्जिद में मंगलवार को आत्मघाती हमलावर ने 58 लोगों को मार दिया। इस हमले को वर्ष 2015 में राष्ट्रपति बने मोहम्मद बुहारी के कार्यकाल का अब तक का सबसे घातक हमला बताया गया है। हमले में आत्मघाती ने स्वयं को समाप्त कर दिया था। इस दौरान जो धमाका हुआ, उससे लगभग 58 लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र में आईएसआईएस और बोकोहराम को समाप्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सेना विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है।

कश्मीर पहुंचा आईएसआईएस, किया पहला हमला

मिस्र मस्जिद हमले में मृतक संख्या 305 हुई

आईएस के कब्जे वाले आखिरी शहर रावा को आज़ाद कराया

एक हफ्ते के राशन के लिए यहाँ लगते हैं लाखों रूपए, जीना हुआ मुहाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -