बोको हरम के हमले से मचा मौत का कोहराम,150 की ली जान
बोको हरम के हमले से मचा मौत का कोहराम,150 की ली जान
Share:

नाइजीरिया : नाइजीरिया में भी आतंक का दंश कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां बोको हरम के आतंकियों ने रमजान के पवित्र माह में ही लोगों को निशाना बना दिया है। दरअसल उत्तर पूर्वी नाईजीरिया में मस्जिदों और घरों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में करीब डेढ़ सौ लोगों की जान चली गई है। आतंकियों ने मस्जिदों में नमाज़ अता करने वाले पुरूषों और बच्चों को मौत के घाट उतार दिया गया। यही नहीं इन आतंकियों ने महिलाओं तक को नहीं छोड़ा है और घरों में भोजन पकाने वाली महिलाओं पर भी हमला कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी द्वारा चरमपंथी समूह द्वारा हमला किया गया। बोरनो में बड़ी संख्या में आतंकियों ने लोगों पर हमला कर दिया। यही नहीं नरसंहार को लेकर घर में आग लगा दी गई। हालात ये रहे कि हर कहीं शव ही पड़े हुए थे। गोलियों से छलनी और लहूलुहान शवों को देखकर हर कोई सिसक उठा। दूसरी ओर बच्चों के शव देखकर लोग बिलख पड़े।

गोलियों से छलनी शवों के बीच राहतकर्मी और लोग घायलों और अपने परिजन को तलाशते रहे। उनके मिलने पर पर माहौल चीखों से गूंज उठता। मिली जानकारी के अनुसार मछुआरों द्वारा मरने वालों की तादाद अधिक बताई गई है। कहा जा रहा है कि करीब 50 आतंकियों ने एक साथ हमला कर दिया। जिससे लोग सहम उठे और उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया और वे गोलियों के शिकार हो गए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -