घूमते - घूमते फट गया फोन
घूमते - घूमते फट गया फोन
Share:

सिडनी: अक्सर आपने मोबाईल फोन के फटने की बात सुनी होगी। कई बार ये गंभीर हादसों को निमंत्रण दे देते हैं तो कई बार मोबाईल फोन लैपटाॅप या अन्य एसेसरीज़ अधिक समय तक स्कीन से टच कर रखने पर स्कीन पर प्रभाव पड़ता है। यह वाकया आॅस्ट्रेलिया का है। इसमें एक मोबाईल फोन फट गया। दरअसल यह आईफोन था। इस फोन के प्रभाव में आकर व्यक्ति गंभीररूप से घायल हो गया। दरअसल न्यूसाउथ वेल्स के निवासी 36 वर्षीय गैरेथ क्लीयर बाईक से घूम रहे थे।

इस दौरान वे गिर गए। इतने में ही उनके पेंट की जेब में रखा आईफोन फट गया। मिली जानकारी के अनुसार आईफोन उनके पैंट में ही पिघलने लग गया था। विस्फोट के चलते त्वचार की दो परत जल गई। जब उन्होंने ध्यान दिया तो फोन से कुछ पदार्थ भी लीक हो रहा था।

दरअसल इस व्यक्ति ने करीब 6 माह पूर्व आईफोन खरीदा था। मोबाईल फोन फटने के पीछे कारण माना जा रहा है कि इसमें लिथियम आयन अधिक गर्म हो गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -