जिला पंचायत चुनाव में लहराया भाजपा का परचम, ख़ुशी से गदगद हुए CM शिवराज
जिला पंचायत चुनाव में लहराया भाजपा का परचम, ख़ुशी से गदगद हुए CM शिवराज
Share:

भोपाल: 2023 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मध्य प्रदेश में हुए निकाय एवं अब पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है। मध्य प्रदेश के 51 जिलों में से 41 पर बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष तो 10 पर कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे डबल इंजन की सरकार की सफलता बताया। साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों का पीएम नरेंद्र मोदी पर विश्वास बताया। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि ये निकाय और पंचायत चुनाव के परिणाम 2023 में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत की अग्रसर करेंगे।

- 51 में से 41 जिलों में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष चुने गए, 10 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा। 
- 313 जनपद पंचायतों (1 सीट पर कोर्ट स्टे) में से 227 पर भाजपा एवं 65 पर कांग्रेस और 21 पर अन्य का कब्जा रहा।
- 22 हजार 924 ग्राम पंचायतों में से 20 हजार 613 पर भाजपा समर्थकों की जीत हुई।
- 16 नगर निगम में 9 पर भारतीय जनता पार्टी का महापौर और 5 पर कांग्रेस, 1 पर आम आदमी पार्टी एवं 1 निर्दलीय महापौर विजयी हुए।

वही भले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रचंड जीत का दावा कर रहे हैं किन्तु ये भी एक सच्चाई है कि पिछली बार राज्य की सभी 16 नगर निगमों में कब्जा करने वाली भारतीय जनता पार्टी के हाथ से इस बार 7 सीटें फिसल गईं। पार्टी को केवल 9 सीटों पर जीत प्राप्त हुई। 

'धर्म' पर आई, पंजाब की सियासी लड़ाई, कांग्रेस ने मान सरकार पर लगाए ये आरोप

महाराष्ट्र में अभी तक नहीं हुआ मंत्रालयों का बंटवारा, शिंदे गुट से बन सकते हैं इतने मंत्री

'18 में से 12 सांसद हमारे साथ', शिवसेना को लेकर शिंदे ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -