महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा में लगी भाजपा
महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा में लगी भाजपा
Share:

मुंबई : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पांच राज्यों के लिए पार्टी द्वारा किए गए महाजनसंपर्क अभियान के आंकलन का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान यह बात सामने आई कि महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा समेत विभिन्न राज्यों में चुनावों को लेकर की गई कैंपेनिंग की समीक्षा किए जाने के संकेत भी मिले। कहा जा रहा है कि वे इस समीक्षात्मक समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। जिसमें पार्टी की सदस्यता के लिए किए जाने वाले जनसंपर्क पर भी चर्चा होगी। कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के साथ विकास का पैगाम लेकर विभिन्न राज्यों में चुनावी बिगुल बजाने पहुंची भाजपा अपने कार्यों में कितनी सफल हो पाई है इसका अंदाज़ा भाजपा द्वारा अपनी समीक्षा बैठक से लगाया जा रहा है।

मामले में कहा जा रहा है कि भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से भेंट कर पार्टी की सदस्यता बढ़ाने और अपने चुनाव प्रचार में और बदलाव लाए जाने पर चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान हाल ही में सामने आए घोटालों के शोर की चुनौतियों का सामना करने पर भी चर्चा की जाएगी। मुंबई के बांद्रा स्थित रंगशारदा सभागार में आयोजित की जाने वाली बैठक में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह विभिन्न राज्यों में अपने साझीदारों के साथ संबंध और मधुर बनाने पर चर्चा कर सकते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -