आज ही के दिन हुई थी भाजपा की स्थापना, जानिए 06 अप्रैल का इतिहास
आज ही के दिन हुई थी भाजपा की स्थापना, जानिए 06 अप्रैल का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 06 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

06 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:-
1606- राजकुमार खुसरो ने अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की.
1672- फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.
1896- पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई.
1917- प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की.
1919- रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया.
1924- इटली में फासिस्टों ने चुनाव में भारी जीत दर्ज किया.
1942- जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर बम गिराए.
1966- भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया.
1980- भारत की राजनीतिक पार्टी 'भारतीय जनता पार्टी (BJP)' की आज ही के दिन स्थापना हुई.
1999- नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा.
2009- इटली में  आये 6.3 तीव्रता वाले जबरदस्त भूकंप के कारण लगभग 258 लोगों की मौत.
2013- राही सरनोबत ने दक्षिण कोरिया के चांगवान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज़ी खेल परिसंघ विश्व कप प्रतियोगिता की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.
2013- अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मिदलू गांव में  हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई.

06 अप्रैल को हुए जन्म:- 
हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली खान का 1886 में जन्म.
राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खण्डेलवाल का 1929 में जन्म.
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का 1931 में जन्म.
प्रसिद्ध क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का 1956 में जन्म.
बॉलीवुड एक्टर संजय सूरी का 1971 में जन्म.

06 अप्रैल को हुए निधन:-
सिख धर्मगुरु हर किशन का 1664 में निधन.
प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का 1929 में निधन.
पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का 1985 में पेरिस में निधन.
भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री चौधरी देवी लाल का 2001 में निधन.
बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का 2007 में निधन.

शर्मनाक: दिल्ली के MCD स्कूल कैंपस में नाबालिग का हुआ बलात्कार

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर देवकीनंदन ठाकुर ने दिया बड़ा बयान

जल्द ही इन राज्यों को भी मिलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -