भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार कहा, कन्हैया भगत सिंह है तो राहुल और सोनिया गांधी क्या हैं?
भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार कहा, कन्हैया भगत सिंह है तो राहुल और सोनिया गांधी क्या हैं?
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता शशि थरूर द्वारा JNU छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की तुलना स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह से करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. भाजपा ने इसकी तीखी आलोचना करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पर शहीद-ए-आजम का अपमान करने का आरोप लगाया. वहीँ दूसरी ओर कांग्रेस ने देशद्रोह के आरोप कन्हैया कुमार की तुलना भगत सिंह से किए जाने को खारिज किया है .

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘‘देश की आजादी के लिए लड़ते हुए शहीद-ए-आजम भगत सिंह भारत मां की जय का नारा लगाते हुए फांसी पर चढ़ गए थे. भगत सिंह से कन्हैया कुमार की तुलना करना स्वतंत्रता सेनानी तथा सभी देशभक्तों का अपमान है. शशि थरूर को बताना चाहिए कि अगर कन्हैया भगत सिंह हैं तो राहुल और सोनिया गांधी क्या हैं?

आप को बता दें कि JNU में छात्रों के एक समूह को सम्बोधित करते हुए रविवार को थरूर ने ब्रिटिश राज में राजद्रोह कानून के पीड़ितों का नाम लेते हुए कहा था कि भगत सिंह अपने समय के कन्हैया कुमार थे. उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटिश राज के तहत राजद्रोह कानून के सबसे बड़े पीडित जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी, बाल गंगाधर तिलक, एनी बेंसेट और भगत सिंह थे.’’ जब एक लड़की ने कन्हैया का जिक्र किया तो तुरंत जवाब आया कि ‘‘भगत सिंह अपने समय के कन्हैया कुमार थे.’’ भाजपा ने थरूर की टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ साथ देशभक्तों का भी अपमान है.

थरूर ने दिया स्पष्टीकरण

शशि थरूर ने अपने बयान पर एक स्पष्टीकरण में कहा, ‘‘आप एक मामूली बात को उठा रहे हैं जो दर्शकों द्वारा की गयी एक टिप्पणी के जवाब में कही गई थी. उन्होंने कहा भगत सिंह उपनिवेशवादी शासन और विदेशी दमन के खिलाफ लड़ रहे थे जबकि कन्हैया एक लोकतंत्र में अपने सिद्धांतों के लिए संघर्ष कर रहा है.’’ थरूर ने कहा, ‘‘इसलिए स्थिति भिन्न है.

कांग्रेस ने किया ख़ारिज 

इस बीच कांग्रेस ने शशि थरूर द्वारा कन्हैया की तुलना भगत सिंह से किए जाने को खारिज किया है .इस बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सिर्फ एक भगत सिंह हुए हैं. सिर्फ एक भगत सिंह हैं.’’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -