'खुद तो सोनिया के कुत्ते बने हुए हो..', खड़गे के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार
'खुद तो सोनिया के कुत्ते बने हुए हो..', खड़गे के बयान पर भाजपा ने किया पलटवार
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘कुत्ते वाले बयान’ पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस को घेर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा ने हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस को कुत्ते गिनने की आदत है, उन्हें देशभक्त गिनने की आदत नहीं है। बता दें कि, हाल ही में खड़गे ने भाजपा को लेकर एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के कई नेताओं ने अपना बलिदान दिया, मगर भाजपा के घर से आजादी की लड़ाई में एक कुत्ता भी नहीं मरा।

 

जिसके बाद अब मल्लिकार्जुन खड़गे को आड़े हाथों लेते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा कि खुद सोनिया के 10 जनपद के कुत्ते बने हुए हो, इसलिए दूसरों को कुत्ता कहना अपराध है। भाजपा नेता ने कहा कि जो खुद कुत्ता होता है, वो दूसरों को कुत्तों की तरह ही देखता है। कांग्रेस के लोगों को देशभक्तों का सम्मान करने की आदत नहीं। इस बीच, भाजपा के संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भाजपा की तरफ से खड़गे की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हुए दावा किया कि विपक्षी दल (कांग्रेस) का स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत का दावा करना गलत है, क्योंकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने खुद आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। 

प्रह्लाद जोशी ने कहा कि, यह असली कांग्रेस नहीं है। हम सभी जानते हैं कि इसने सुभाष चंद्र बोस, बाल गंगाधर तिलक और सरदार पटेल जैसे नेताओं के साथ कैसा सलूक किया, जो असली कांग्रेस में थे।

मध्यप्रदेश में कोरोना को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी

सबके सामने राहुल गांधी ने झटका कार्यकर्ता का हाथ, भाजपा ने कसा तंज

कृष्ण पुरा की छतरियों से ग़ायब हुए स्वर्ण कलश, इंदौर की धरोहर से हुई छेड़छाड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -