जिला मुख्यालय पर भाजपा तो, ग्रामीण पर कांग्रेस का कब्ज़ा
जिला मुख्यालय पर भाजपा तो, ग्रामीण पर कांग्रेस का कब्ज़ा
Share:

धार। शहर में मतगणना सुबह 9:00 बजे से शुरू होनी थी लेकिन, आधे घंटे देरी से शुरू की गई। धार के 1 नगरपालिका और 5 नगरपरिषदो में चुनाव के चलते वोटिंग की गई थी। जिसके चलते धार में तकरीबन 1 लाख 88 हजार 313 लोगों मतदान किया था। जिले में कुल मतदान करीब 64.79 प्रतिशत हुआ था, जो कि पिछले साल की तुलना में 1.8 प्रतिशत कम रहा। शहर के 18 वार्डो में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत हासिल की वहीं, 9 वार्डो में कांग्रेस और 3 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।  

धार शहर के 30 वार्डो में मतदान किया गया, जहां 63.05 प्रतिशत मतदान हुआ है, राजगढ़ के 15 वार्डो में 73.74 प्रतिशत, सरदारपुर के 15 वार्डो में 75.62 प्रतिशत, डही के 15 वार्डो में 74.56 प्रतिशत, कुक्षि के 15 वार्डो में 70.61 प्रतिशत और धरमपुरी के 15 वार्डो में 68.65 प्रतिशत मतदान हुआ है। धार शहर के साथ डही और मनावर में भाजपा का पलड़ा भारी रहा वहीं, सरदारपुर, कुक्षी, राजगढ़ और धरमपुर में कांग्रेस का पलड़ा भारी रहा। 

धार नगर पालिका में विजयी प्रत्याशी

धार के वार्ड क्र.1 में सुमित्रा मकवाने 86 वोट से, वार्ड क्र.2 में नेहा बोडाने 525 वोट से, वार्ड क्र.3 में ईश्वर सिंह 56 वोट से, वार्ड क्र.4 में अनीता 170 वोट से, वार्ड क्र.5 में रंजना 149 वोट से, वार्ड क्र.6 से विपुल 458 वोट से, वार्ड क्र.7 में गेंदालाल 674 वोट से, वार्ड क्र.8 में कोमल कन्नौज 74 वोट से, वार्ड क्र.9 में अनीता 261 वोट से, वार्ड क्र.10 में अजीत जैन 463 वोट से, वार्ड क्र.11 लक्ष्मीनारायण कौशल 380 वोट से, वार्ड क्र.12 में टीना राठौड़ 270 वोट से, वार्ड क्र.13 में रवि 289 वोट से, वार्ड क्र.14 शहनाज़ बी 984 वोट से, वार्ड क्र.15 अब्दुल करीम कुरैशी 85 वोट से, वार्ड क्र.16 में शकीला शैख़ 87 वोट से, वार्ड क्र.17 सलोनी पिपलोदिया 26 वोट से, वार्ड क्र.18 सारिका ठाकुर 319 वोट से, वार्ड क्र.19 में कमलेश राठौड़ 51 वोट से, वार्ड क्र.20 में छगन गेंदालाल 34 वोट से, वार्ड क्र.21 में ज्योति 184 वोट से, वार्ड क्र.22 में पूजा अग्रवाल 432 वोट से, वार्ड क्र.23 में चैतन्य राठौड़ 202 वोट से, वार्ड क्र.24 में मीना डोड 485 वोट से, वार्ड क्र.25 में मयंक माहले 199 से, वार्ड क्र.26 में नेहा प्रजापति 236 वोट से, वार्ड क्र.27 में अनीता सिसोदिया 64 वोट से, वार्ड क्र.28 में आशा पटेल 276 वोट से, वार्ड क्र.29 में सुमित्रा वसुनिया 185 वोट से, और वार्ड क्र.30 में दीप रचना 535 वोट से जीते।    

महाकाल दरबार पहुंचे भारतीय टीम के ये मशहूर क्रिकेटर, ऋषभ पंत के लिए की प्रार्थना

VIDEO! MP के इस प्राचीन 'शिव मंदिर' पर चला बुलडोजर, मच गया बवाल

'चमत्कार दिखाने वाले जोशीमठ की धंसती जमीन रोककर दिखाएं', धीरेंद्र शास्त्री को शंकराचार्य की चुनौती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -