भाजपा संगठन में हुआ बड़ा बदलाव, इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा संगठन में हुआ बड़ा बदलाव, इन नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Share:

भोपाल: आगामी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम की घोषणा कर दी है। इसमें सभी प्रदेशों के खास और बड़े नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। विशेष बात ये है कि मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय एवं सौदान सिंह को इस टीम सम्मिलित किया गया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि संगठन ने एक बार फिर कैलाश पर विश्वास व्यक्त किया है तथा उन्होने राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वही सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जानिए किस नेता का क्या मिली जिम्मेदारी:-
* जेपी नड्डा की नई टीम में  वसुंधरा राजे, रमन सिंह एवं कैलाश विजयवर्गीय सहित कुल 38 नेताओं को जगह मिली है।नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही, 13 राष्ट्रीय सचिव भी बनाए गए हैं।
* इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधायक रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी, राजस्थान की पूर्व सीएम एवं वर्तमान विधायक वसुंधरा राजे, झारखंड से रघुवर दास, मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, उत्तर प्रदेश से सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद रेखा वर्मा एवं विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर, ओडिशा से बैजयंत पांडा, तेलंगाना से डीके अरुणा, नगालैंड से एम चौबा एओ एवं केरल से अब्दुल्ला कुट्टी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।
* इसके अतिरिक्त राजस्थान के सुनील बंसल महामंत्री बनाए गए है। अलका गुर्जर को भी संगठन में रिपीट किया गया है, उन्हें राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। यूपी से सांसद अरुण सिंह, सांसद राधामोहन अग्रवाल, मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, राजस्थान से सुनील बंसल, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, पंजाब से तरुण चुग, तेलंगाना से सांसद संजय बंदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है।
* वही बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बनाया गया है। इसमें रमन सिंह एवं वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बंडी संजय कुमार और राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बनाया गया है।

 

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, गणपति उत्सव पर रेलवे चलाएगा 300 स्पेशल ट्रेनें

झारखंड: हाईटेंशन तार के संपर्क में आया मुहर्रम का झंडा, करंट लगने से 4 की मौत, कई झुलसे

जयपुर से एक और नाबालिग लड़की जा रही थी पाकिस्तान, CISF ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -