'मैं गांधीवादी हूँ, जिसमें दम हो मेरे घुटने तोड़े': दिग्विजय सिंह
'मैं गांधीवादी हूँ, जिसमें दम हो मेरे घुटने तोड़े': दिग्विजय सिंह
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा को चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि अगर उनमें ताकत है तो वह उनके घुटने तोड़ दें। जी दरअसल, दिग्विजय ने यह बात रामेश्वर शर्मा को जवाब देते हुए कही है। जी दरअसल बीते दिनों रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेताओं के घुटने तोड़ने की बात कही थी।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा का एक बयान चर्चाओं में रहा था। उस दौरान रामेश्वर शर्मा एक सभा में लोगों को कहते दिख रहे थे कि, 'कांग्रेस का कोई नेता आए तो उसके घुटने तोड़ दो।' उनके इसी वायरल बयान के बाद अब दिग्विजय सिंह ने रामेश्वर शर्मा को चुनौती देते हुए ट्वीट किया और लिखा 'मैं कांग्रेसी हूं, जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गॉंधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा।'

वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें रामेश्वर शर्मा एक सभा को संबोधित करते हुए लोगों को कह रहे हैं 'कांग्रेस का कोई नेता आए तो उसके घुटने तोड़ दो।' इसे सलूजा ने ट्वीट कर लिखा है, 'पूर्व विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा किस प्रकार लोगों को भड़का रहे है , ये कैसी इनकी भाषा? पहले सिंधी समाज के बारे में, फिर राजपूत समाज के बारे में, और अब कांग्रेस के बारे मे? कितना अहंकार, सत्ता का कितना नशा? इनका जल्द इलाज करवाने की आवश्यकता है।'

स्विमिंग पूल से लेकर फ्रिज तक है दुनिया की सबसे लंबी कार में, जानिए 1 घंटे का किराया

'सुरक्षा वापस लेकर कंगना को अस्पताल में भर्ती करवाए', भड़के मनजिंदर सिरसा

दिल्ली वालों के लिए है खास खबर: मेट्रो और DTC बसों में सफर के लिए जारी किए जाएंगे नए नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -