लोकसभा चुनाव: सपना चौधरी ज्वाइन कर सकती हैं कांग्रेस, भाजपा विधायक ने कसा तंज
लोकसभा चुनाव: सपना चौधरी ज्वाइन कर सकती हैं कांग्रेस, भाजपा विधायक ने कसा तंज
Share:

लखनऊ: विवादित टिप्पणियों के कारण हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सुरेंद्र सिंह ने अब हरियाणा की विख्यात डांसर और एक्टर सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर विवादित बयान दिया है। बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सपना चौधरी भारत में जो कार्य करती हैं, वही काम सोनिया गांधी इटली में किया करती थीं।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बुलाई आपात बैठक, अयोध्या विवाद पर होगी चर्चा

उल्लेखनीय है कि सपना चौधरी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हुई हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस उनको लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार भी बना सकती है। सपना चौधरी अब सक्रिय राजनीति में दिखाई देंगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सपना चौधरी के कांग्रेस ज्वाइन करने पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि सपना का पेशा नाचना तथा गाना है। वे तो अपने पेशे को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की माता तथा यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी भी इटली में इसी पेशे में थीं।

लोकसभा चुनाव: प्रधानमंत्री बनने को लेकर राहुल गाँधी ने तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान

सुरेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा है कि जिस तरह आप के पिता स्वर्गीय राजीव गांधी ने सोनिया गांधी को अपना बना लिया था, उसी प्रकार आप भी डांसर सपना चौधरी को अपना बना लें। इसमें सबसे अच्छी बात तो यह है कि सास - बहू एक ही पेशे तथा संस्कृति से होंगी तो इनका तालमेल काफी शानदार रहेगा।

खबरें और भी:-

पाकिस्तान ने दो हिन्दू लड़कियों का अपहरण, जबरन कबूल करवाया इस्लाम

लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी किए 40 स्टार प्रचारकों के नाम, लेकिन मुलायम का नाम नदारद

रोबर्ट वाड्रा ने की इस व्यक्ति की मदद, लेकिन दिखाने के लिए उतरवा दी पैंट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -